उदयपुर| वन विभाग की आेर से दो दिवसीय वन मेला शनिवार को सज्जनगढ़ परिसर में शुरू होगा। यह आयोजन पीएम के लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत किया जा रहा है। इसके तहत सज्जनगढ़ किले और बायोलॉजिकल पार्क में सबकी एंट्री फ्री रहेगी। इसमें उदयपुर संभाग में पाई जाने वाली औषधीय वनस्पतियों से तैयार पूरी तरह ऑर्गेनिक और औषधीय वन उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही वन उत्पादों के प्रोसेसिंग और विपणन की जानकारी भी दी जाएगी। मेले का उद्देश्य उदयपुर संभाग की समृद्ध जैव विविधता और वनों में पाए जाने वाले उत्पादों से आमजन को रूबरू करवाना है। मेले में सभी जिलों से उत्पाद शामिल किए जाएंगे। क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाएं, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी, विश्व प्रकृति निधि सहित अन्य संस्थाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।


