आजमगढ़ में खुलेगी कैंटीन:सांसद धर्मेंद्र यादव ने रक्षामंत्री राजनाथ से की थी मांग, पूर्व सैनिक अध्यक्ष बोले बड़ी संख्या में लोग होंगे लाभान्वित

आजमगढ़ में खुलेगी कैंटीन:सांसद धर्मेंद्र यादव ने रक्षामंत्री राजनाथ से की थी मांग, पूर्व सैनिक अध्यक्ष बोले बड़ी संख्या में लोग होंगे लाभान्वित

आजमगढ़ में सेना के जवानों के लिए सीएसडी कैंटीन खोली जाएगी। जिले में सीएसडी कैंटीन खोले जाने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। इस बात की पुष्टि आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने की है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ में सीएसडी कैंटीन खोले जाने को लेकर 11 दिसंबर 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कैंटीन खोले जाने का आग्रह किया था। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा आजमगढ़ में कैंटीन खोले जाने की मांग पर रक्षा मंत्री ने अपनी सहमति देने के साथ ही आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को कैंटीन के लिए जमीन ढूंढने का भी निर्देश दे दिया गया है निश्चित रूप से इसे आजमगढ़ मंडल के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों वर्तमान सैनिकों के परिवार के लोगों को राहत मिलेगी। अभी तक आजमगढ़ मंडल के पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों को सीएसडी की सुविधा का लाभ लेने के लिए वाराणसी या अयोध्या जाना पड़ता था। पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष बोले बड़ी संख्या में लोग होंगे लाभान्वित आजमगढ़ जिले में सीएसडी कैंटीन खोले जाने की संस्तुति मिलने के बाद आजमगढ़ के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने कहा कि कैंटीन की सुविधा के लिए आजमगढ़ मंडल के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक प्रभावित हो रहे थे। आजमगढ़ के पूर्व सैनिकों को वाराणसी नहीं तो अयोध्या जाना पड़ता था। ऐसे में काफी समस्याएं होती थी। अध्यक्ष तहसीलदार सिंह का कहना है कि आजमगढ़ मऊ में 14500 से अधिक पूर्व सैनिक हैं। ऐसे में यदि बड़ी संख्या में पूर्ण सैनिकों और वर्तमान सैनिकों को अपने जिले में सीएसडी की सुविधा का लाभ मिलेगा। निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी। और इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि आजमगढ़ के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवार के लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *