आजमगढ़ में सिरफिरे आशिक की जमकर पिटाई वीडियो:स्कूल से आ रही छात्रा को आई लव यू बोलने पर फूटा गुस्सा, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में सिरफिरे आशिक की जमकर पिटाई वीडियो:स्कूल से आ रही छात्रा को आई लव यू बोलने पर फूटा गुस्सा, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से आ रही छात्रा को आई लव यू बोलने वाले लड़के की बीच सड़क पर पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रा द्वारा पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से छात्रा आरोपी की पिटाई कर रही है। छात्रा को पिटाई करते देख बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हैं। इसके साथ ही आरोपी छात्र की पिटाई भी करते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छात्र और छात्रा की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। जिससे कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार छात्रा को छात्र द्वारा बार बार आई लव यू बोले जाने से नाराज छात्रा का धैर्य टूट गया। इससे नाराज छात्रा ने बीच सड़क पर ही छात्र की पिटाई करनी शुरू कर दी। छात्रा द्वारा पिटाई किए जाने को देखते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई करने लगे। हालांकि इस दौरान छात्र मौके से फरार हो गया। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से एविडेंस कलेक्ट किए जा रहे हैं। जिससे कि आरोपी छात्र के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *