माघ मेला में लग्जरी गाड़ियों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने सतुआ बाबा ने शुक्रवार को एक बार फिर सबको चौंका दिया। इस बार उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये की मर्सिडीज खरीदकर माघ मेला में उतारी है। इससे पहले वह 4 करोड़ रुपये की पोर्शे सुपरकार माघ मेला में लाकर चर्चा में आ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से सतुआ बाबा अपनी डिफेंडर गाड़ी को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब पोर्शे और मर्सिडीज के बाद उनके काफिले में विदेशी गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। माघ मेला में एक ओर सतुआ बाबा कभी ठेले, ट्रैक्टर, ऊंट और हाथी पर नजर आते हैं, तो दूसरी ओर उनके साथ करोड़ों की लग्जरी कारों का काफिला भी चलता दिखाई देता है। माघ मेले में सतुआ बाबा के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। एक दिन पहले ही पोर्शे सुपरकार लेने के बाद उन्होंने बयान दिया था कि “इस गाड़ी की रफ्तार से विधर्मियों को कुचल देंगे।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि “क्या कोई सनातनी 4 करोड़ की गाड़ी में नहीं चल सकता? जो धर्म को नहीं मानते, उन्हें इन्हीं कारों की रफ्तार से रौंद देंगे।” इस बयान के बाद अब उसी “रफ्तार” में इजाफा करते हुए सतुआ बाबा मर्सिडीज को भी माघ मेला ले आए हैं। गाड़ी का विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भव्य पूजन भी किया गया। देखें तीन तस्वीरें… माघ मेला में कारों का शक्ति प्रदर्शन माघ मेला के दौरान एक तरफ सतुआ बाबा सादगी के प्रतीक ठेला, ऊंट और ट्रैक्टर पर नजर आते हैं, तो दूसरी तरफ उनके शिविर में करोड़ों की लक्जरी गाड़ियों का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। माघ मेला शुरू होने के बाद डिफेंडर से चर्चा में आए सतुआ बाबा अब पोर्शे और मर्सिडीज के जरिए सबको हैरान कर रहे हैं। मेला परिसर में सतुआ बाबा का यह अंदाज अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सतुआ बाबा ने अपनी नई कार का विडियो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किया तो यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आयी। किसी ने लिखा बस करो बाबा विरोधी जल जायेंगे तो किसी ने लिखा यह सीधे मणिकर्णिका घाट तक जाएगी इसीलिए रास्ता खाली हो रहा है एक यूजर ने लिखा इस समय आपका ही जलवा है एक यूजर ने तीखे शब्दों में आलोचना भी कर डाली। कभी ठेले पर सवारी की, कभी चार्टर्ड प्लेन में आराम करते दिखे सबसे बड़ा आश्रम, सबसे महंगी कार रखते हैं सतुआ बाबा


