करिश्मा कपूर तलाक के पेपर्स पेश करें… सुप्रीमकोर्ट की खरी-खरी, 30 हजार करोड़ की वसीयत का मुद्दा गरमाया

करिश्मा कपूर तलाक के पेपर्स पेश करें… सुप्रीमकोर्ट की खरी-खरी, 30 हजार करोड़ की वसीयत का मुद्दा गरमाया

Sunjay Kapur Property Dispute Update: संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद अब और तेज हो गया है। उनके निधन के बाद से ही परिवार के भीतर खींचतान बढ़ी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब करिश्मा कपूर भी इस कानूनी लड़ाई में सीधे शामिल हो गई हैं। दरअसल, संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने कोर्ट से करिश्मा के तलाक से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। इससे पहले करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर पर संजय की विरासत को लेकर आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।

करिश्मा कपूर को दो हफ्ते के अंदर देना होगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया कपूर की अर्जी पर सुनवाई करते हुए करिश्मा कपूर को दो हफ्ते में तलाक के पेपर देने और जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। दरअसल, प्रिया कपूर चाहती हैं कि उन्हें करिश्मा और संजय कपूर के 2016 के तलाक से जुड़े सभी दस्तावेजों और सबसे अहम सेटलमेंट की कॉपी की प्रमाणित प्रतियां दी जाएं।

भारी-भरकम संपत्ति को लेकर बढ़ा विवाद

करिश्मा और संजय का तलाक निजी तौर पर बंद कमरे में हुआ था, जिसमें बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई थी। अब संजय कपूर के निधन के बाद उनकी भारी-भरकम संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। इससे पहले करिश्मा के बच्चों ने आरोप लगाया था कि प्रिया कपूर ने फर्जी वसीयत पेश की और उन्हें संपत्ति से दूर रखने की कोशिश की, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है।

इससे पहले संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर भी इस मामले में बोल चुकी हैं। उन्होंने करिश्मा और उनके बच्चों का समर्थन करते हुए कहा कि वे शुरू से ही प्रिया कपूर की नीयत पर शक करती थीं और मानती थीं कि प्रिया का लक्ष्य संजय की संपत्ति था। मंदिरा ने यह भी माना कि वे मुश्किल समय में करिश्मा के साथ खड़ी नहीं हो पाईं, जिसका उन्हें अफसोस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *