‘एनिमल’ के बाद प्रभास संग तृप्ति डिमरी करेंगी रोमांस, मोस्ट–अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट आउट

‘एनिमल’ के बाद प्रभास संग तृप्ति डिमरी करेंगी रोमांस, मोस्ट–अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट आउट

Film Spirit Update: जब से फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर लॉन्च हुआ है, तभी से फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट और क्यूरियोसिटी काफी बढ़ गई है। इसकी वजह है फिल्म में प्रभास की मौजूदगी और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा। ‘स्पिरिट’ शुरू से ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रही है कभी फिल्म की कास्टिंग को लेकर, तो कभी पोस्टर को लेकर। अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिलीज डेट हुई कन्फर्म

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी और अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने आज, शुक्रवार को एक पोस्टर शेयर करते हुए ऑफिशियल तौर पर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की है। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 1 जनवरी को संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म से प्रभास और तृप्ति डिमरी का एक पोस्टर जारी किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

‘स्पिरिट’ की स्टारकास्ट और डिटेल्स

फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शुरुआत में इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था, लेकिन मेकर्स के साथ मतभेद के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद तृप्ति डिमरी को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया।

मोस्ट अवेटेड फिल्म

‘स्पिरिट’ बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हालांकि फैंस को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म अब साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *