जिला क्रिकेट संघ नवादा के देखरेख में कादिरगंज हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नवादा सदर एसडीएम अमित अनुराग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल भावना के साथ मैच शुरू कराने के साथ किया। उद्घाटन मुकाबला रजौली क्रिकेट क्लब और युवराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें युवराज क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। रजौली की टीम 82 रन पर सिमटी उद्घाटन मैच में रजौली क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम का यह फैसला सही साबित नहीं हो सका। रजौली की पूरी टीम 23 ओवर में मात्र 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रजौली की ओर से सागर सम्राट ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज रन बनाने में पूरी तरह विफल रहे और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। कुश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। वहीं निर्मल कुमार और अंशुमान ने भी दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिससे रजौली की पारी दबाव में आ गई। युवराज ने 6 ओवर में लक्ष्य हासिल किया 83 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवराज क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। युवराज की टीम ने महज 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में धरम कुमार ने शानदार नाबाद 41 रन बनाए, जबकि मार्कोस ने नाबाद 17 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रजौली की ओर से गेंदबाजी में शुभम कुमार को एकमात्र सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच बने कुश कुमार शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए युवराज क्रिकेट क्लब के कुश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार नवादा सदर एसडीएम अमित अनुराग के हाथों प्रदान किया गया। उद्घाटन समारोह में कई पदाधिकारी रहे मौजूद बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन अवसर पर जिला क्रिकेट संघ नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, बीसीए मैनेजर मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, प्लेयर्स रिप्रेजेंटेटिव मनीष गोविंद, निशांत कुमार, राजेश कुमार, प्रहलाद कुमार, आनंद मिश्रा, पंकज केसरी, अमित वर्मा, अमित कुमार, नयन, विकास कुमार, अजय कुमार सहित कई खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के आगामी मुकाबले भी रोमांचक होंगे और इस प्रतियोगिता से जिले के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। जिला क्रिकेट संघ नवादा के देखरेख में कादिरगंज हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नवादा सदर एसडीएम अमित अनुराग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल भावना के साथ मैच शुरू कराने के साथ किया। उद्घाटन मुकाबला रजौली क्रिकेट क्लब और युवराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें युवराज क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। रजौली की टीम 82 रन पर सिमटी उद्घाटन मैच में रजौली क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम का यह फैसला सही साबित नहीं हो सका। रजौली की पूरी टीम 23 ओवर में मात्र 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रजौली की ओर से सागर सम्राट ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज रन बनाने में पूरी तरह विफल रहे और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। कुश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। वहीं निर्मल कुमार और अंशुमान ने भी दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिससे रजौली की पारी दबाव में आ गई। युवराज ने 6 ओवर में लक्ष्य हासिल किया 83 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवराज क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। युवराज की टीम ने महज 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में धरम कुमार ने शानदार नाबाद 41 रन बनाए, जबकि मार्कोस ने नाबाद 17 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रजौली की ओर से गेंदबाजी में शुभम कुमार को एकमात्र सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच बने कुश कुमार शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए युवराज क्रिकेट क्लब के कुश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार नवादा सदर एसडीएम अमित अनुराग के हाथों प्रदान किया गया। उद्घाटन समारोह में कई पदाधिकारी रहे मौजूद बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन अवसर पर जिला क्रिकेट संघ नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, बीसीए मैनेजर मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, प्लेयर्स रिप्रेजेंटेटिव मनीष गोविंद, निशांत कुमार, राजेश कुमार, प्रहलाद कुमार, आनंद मिश्रा, पंकज केसरी, अमित वर्मा, अमित कुमार, नयन, विकास कुमार, अजय कुमार सहित कई खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के आगामी मुकाबले भी रोमांचक होंगे और इस प्रतियोगिता से जिले के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।


