जन धन योजना के तहत 19 लाख खाता खुला:बेगूसराय में 11 साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया, फोटो प्रदर्शनी लगी

जन धन योजना के तहत 19 लाख खाता खुला:बेगूसराय में 11 साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया, फोटो प्रदर्शनी लगी

बेगूसराय में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो मुंगेर की ओर से बीपी इंटर स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें भारत सरकार की 11 साल की उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्या, एलडीएम प्रशांत कुमार मिश्रा, डाक निरीक्षक राजीव कुमार और प्रिंसिपल कामिनी कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। विभाग के सांस्कृतिक दल की ओर से स्वागत गीत और भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करुणानिधि प्रसाद आर्या ने घर-घर तक सरकार की योजना कैसे पहुंचे, इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं भाग 3 के तहत अनुच्छेद 14 से 35 तक सभी को जानकारी हासिल करने का अधिकार से संबंधित है। एलडीएम प्रशांत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगो को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में जनधन योजना के तहत 19 लाख खाता खोला गया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना मुद्रा योजना और शिक्षा लोन की जानकारी साझा की। आधार कार्ड बनवाने के लिए स्टॉल लगाया राजीव कुमार ने डाक विभाग में भारत सरकार की योजनाओं के संबंध में बताया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने और आधार कार्ड बनवाने के लिए स्टॉल लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय की ओर से भी स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर संगम मिश्रा, शैलेश कुमार, आलोक कुमार, राजमणि रंजन और सरिता कुमारी हैं। प्रिंसिपल कामिनी कुमारी ने इस तरह का कार्यक्रम हर पंचायत स्तर में करने का आग्रह किया। जिससे भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार पूरा हो और अधिक से अधिक लोग लाभांवित हो सकें। गुरुवार को छात्र और छात्राओं के बीच हुए कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विषय वस्तु पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई और सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विभाग के राकेश कुमार और संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। बेगूसराय में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो मुंगेर की ओर से बीपी इंटर स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें भारत सरकार की 11 साल की उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्या, एलडीएम प्रशांत कुमार मिश्रा, डाक निरीक्षक राजीव कुमार और प्रिंसिपल कामिनी कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। विभाग के सांस्कृतिक दल की ओर से स्वागत गीत और भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करुणानिधि प्रसाद आर्या ने घर-घर तक सरकार की योजना कैसे पहुंचे, इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं भाग 3 के तहत अनुच्छेद 14 से 35 तक सभी को जानकारी हासिल करने का अधिकार से संबंधित है। एलडीएम प्रशांत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगो को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में जनधन योजना के तहत 19 लाख खाता खोला गया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना मुद्रा योजना और शिक्षा लोन की जानकारी साझा की। आधार कार्ड बनवाने के लिए स्टॉल लगाया राजीव कुमार ने डाक विभाग में भारत सरकार की योजनाओं के संबंध में बताया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने और आधार कार्ड बनवाने के लिए स्टॉल लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय की ओर से भी स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर संगम मिश्रा, शैलेश कुमार, आलोक कुमार, राजमणि रंजन और सरिता कुमारी हैं। प्रिंसिपल कामिनी कुमारी ने इस तरह का कार्यक्रम हर पंचायत स्तर में करने का आग्रह किया। जिससे भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार पूरा हो और अधिक से अधिक लोग लाभांवित हो सकें। गुरुवार को छात्र और छात्राओं के बीच हुए कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विषय वस्तु पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई और सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विभाग के राकेश कुमार और संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *