बदलती फिल्मों की तस्वीर, क्या ये साल रहेगा फीमेल-पावर का सिनेमा?

बदलती फिल्मों की तस्वीर, क्या ये साल रहेगा फीमेल-पावर का सिनेमा?

Women Centric Films 2026: इस साल यानी 2026 में कई बड़ी फिल्मों का इंतज़ार कर रहे हैं दर्शक जिनमें बॉर्डर 2 शायद सबसे ऊपर आती है। 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्व ल ये फिल्म सिने प्रेमियों के लिए गणतंत्र दिवस पर एक खास तोहफा साबित हो सकती है। वहीं, ‘बैटल ऑफ गलवान’, ‘किंग’, ‘धुरंधर 2’, ‘टॉक्सिक’ जैसी तमाम फिल्में आने वाले समय में थियेटर्स में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से ज्यादातर फिल्म्स पुरुष प्रधान या मेल सेंट्रिक थीम पर हैं। और देखा जाए तो हिंदी सिनेमा में अधिकतर फिल्में पुरुषों और उनकी कहानी के इर्द-गिर्द ही बनाई जाती रही हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि हिंदी सिनेमा महिलाओं को भूल गया है, हां लेकिन वीमेन सेन्ट्रीक फ़िल्में कम ही बनती हैं हमारे देश में। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2026 में रिलीज होने वाली उन फिल्मों पर जो एक महिला की ताकत, उसकी बहादुरी, उसकी भावनाओं और उसकी कहानी को दिखाएंगी।

मर्दानी 3: डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की अम्मा से टक्कर

Rani Mukerji upcoming film Mardaani 3
डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की अम्मा से टक्कर। (फोटो सोर्स: notebooklm)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का। मर्दानी 3 एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की कहानी है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं। वो पुलिस ऑफिसर जो रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहीं लड़कियों के बारे में पता लगाने के लिए एक शातिर और ताकतवर महिला डॉन अम्मा से टकराएगी। फिल्म में अम्मा का किरदार काफी दमदार होने वाला है, जिसके सामने बहादुर और तेज दिमाग वाली डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय खड़ी होगी और इस लड़कियों के अपहरण, संगठित अपराध और सिस्टम की कड़वी सच्चाइयों का पर्दाफाश करेगी। बता दें कि मर्दानी 3 मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और पहली दो फिल्मों की तरह ही महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को मजबूत और असरदार तरीके से सालने लाएगी।

अल्फा: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का जासूसी किरदार

Alia Bhatt Upcoming Film Alpha
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का जासूसी किरदार। (फोटो सोर्स: notebooklm)

रानी मुखर्जी के बाद अब बात करते हैं आलिया भट्ट की। साल 2026 में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा (Alpha) रिलीज होने वाली है। ये एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर होने वाली है जिसको शिव रावैल निर्देशित कर रहे हैं और इसके निर्माता यश राज फिल्म्स हैं। वैसे तो वाईआरएफ के बैनर तले स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्म्स बन चुकी हैं, लेकिन अल्फा इस स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में आलिया और शरवरी दुश्मनों के साथ जबर्दरस्त फाइट सीन करती नजर आएंगी। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थियेटर्स में रिलीज हो सकती है।

‘The Bluff’: प्रियंका चोपड़ा की पावरफुल वापसी

Priyanka Chopra upcoming Film 'The Bluff'
प्रियंका चोपड़ा की पावरफुल अवतार। (फोटो सोर्स: notebooklm)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं प्रियंका चोपड़ा, जो नजर आने वाली हैं पीरियड-एक्शन ड्रामा ‘The Bluff’ में. फिल्म में वो एक महिला समुद्री डाकू (Pirate) के दमदार किरदार में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन बैकड्रॉप पर आधारित होने वाली है. The Bluff में एक मजबूत, साहसी और चालाक महिला की संघर्षपूर्ण कहानी है। इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल लेवल पर एक और पावरफुल वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन Frank E. Flowers कर रहे हैं और फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ Karl Urban और Temuera Morrison जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म आने वाली Amazon Prime Video पर 25 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

चौथा नाम है अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी

Aneet Padda upcoming film Shakti Shalini
अनीत पड्डा की आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी। (फोटो सोर्स: IMDb)

इस लिस्ट में चौथा नाम है अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अनीत एकदम नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। आदित्य सरपोतदार और अजीतपाल सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी दुर्गेश सिंह ने लिखी है।

पिछले एक दशक में भी आई हैं कई महिला केंद्रित फिल्में

वहीं, अगर बात की जाए पिछले एक दशक की तो इन 10 सालों में कई ऐसी फिल्में आयीं हैं, जिनमें महिला किरदारों को सशक्त दिखाया गया है। जैसे ‘डिअर जिंदगी’, ‘पिंक’, ‘बाजी राव मस्तानी’, ‘लापता लेडीज’, ‘पद्मावत’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘राजी’, ‘हिचकी’, ‘जिगरा’, ‘मणिकर्णिका’, ‘थप्पड़’, ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन फिल्मों में दिखाए गए महिला किरदार सशक्त, बहादुर, जज्बे से भरपूर थे और समाज को मजबूत सन्देश भी दे रहे थे। इन फिल्मों ने जहां एक ओर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की तो वहीं, दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

फिल्म का नाम रिलीज ईयर मुख्य महिला किरदार का नाम थीम / संक्षेप वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (लगभग)
Dear Zindagi 2016 Kaira (Alia Bhatt) एक युवा महिला की जीवन-खोज और मानसिक स्वास्थ्य की यात्रा 138.9 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Pink 2016 Minal (Taapsee Pannu) (तीन मुख्य में से) कानूनी संघर्ष: महिलाओं के अधिकार और सम्मान 104.3 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Bajirao Mastani 2015 Mastani (Deepika Padukone) ऐतिहासिक प्रेम-ड्रामा: सशक्त महिला किरदार ब्लॉकबस्टर (सटीक कलेक्शन अलग स्रोत)
Laapataa Ladies 2024 Nitanshi Goel / Pratibha Ranta कॉमेडी-ड्रामा: दो महिलाओं की मज़ेदार यात्रा सार्वजनिक आंकड़े उपलब्ध नहीं
Padmaavat 2018 Rani Padmavati (Deepika Padukone) ऐतिहासिक महाकाव्य: गर्व, आत्म-सम्मान और वीरता 572 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Gangubai Kathiawadi 2022 Gangubai (Alia Bhatt) क्राइम-बायोपिक: एक महिला की सत्ता तक की कहानी 209.8 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Raazi 2018 Sehmat (Alia Bhatt) स्पाई-थ्रिलर: देश के लिए बलिदान 196 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Hichki 2018 Naina (Rani Mukerji) प्रेरणादायक शिक्षक की कहानी 208 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Thappad 2020 Amrita “Amu” Sabharwal (Taapsee Pannu) घरेलू सम्मान और आत्म-सम्मान 44.5 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Mardaani 2014 Shivani Shivaji Roy (Rani Mukerji) पुलिस थ्रिलर: मानव तस्करी का मुकाबला 59.6 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Mardaani 2 2019 Shivani Shivaji Roy (Rani Mukerji) पुलिस एक्शन-थ्रिलर: दुश्मन से सामना 67.1 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड
Mrs. Chatterjee vs Norway 2023 Debika Chatterjee (Rani Mukerji) लीगल-ड्रामा – एक मां का अपने बच्चों की कस्टडी के लिए नॉर्वेजियन सिस्टम से संघर्ष 36.5 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड

अगर हिंदी फिल्म गोल्डन इयर्स की बात की जाए तो उस दौर में भी ‘मदर इंडिया’, ‘बंदिनी’, ‘शोले’, ‘पाकीजा’, ‘गाइड’, ‘आराधना’, ‘आंधी’, ‘गुड्डी’, ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में भी महिला केंद्रित भूमिकाओं पर जोर दिया गया था। हिंदी सिनेमा के शुरूआती दौर की ही एक फिल्म थी ‘कर्मा’ कथिततौर पर उसमें अभिनेत्री ने परदे पर सबसे ज्यादा देर तक किस कर इतिहास रच दिया था। इसके चलते फिल्म विवादों में भी आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *