औरंगाबाद में सूर्य राघव महोत्सव का भव्य आयोजन:संस्कृति, परंपरा-लोक कला की दिखी अनूठी झलक, स्थानीय कलाकारों ने बांधा शमां

औरंगाबाद में सूर्य राघव महोत्सव का भव्य आयोजन:संस्कृति, परंपरा-लोक कला की दिखी अनूठी झलक, स्थानीय कलाकारों ने बांधा शमां

औरंगाबाद में आज एक दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह महोत्सव बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों की उपस्थिति रही। आयोजन के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम स्थित सूर्य राघव मंदिर परिसर में हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही बिहार गान की प्रस्तुति हुई, जिससे माहौल देशभक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत हो गया। इसके बाद दानिका समूह की छात्राओं ने स्वागत गीत “आप आए यहां खिल गए हर सुमन, स्वागतम्-स्वागतम्” प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे महोत्सवों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं उन्होंने कहा कि बड़ेम की धरती से उनका गहरा जुड़ाव है। उनकी माता लवली आनंद यहां से चुनाव जीत चुकी हैं और उन्हें यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद लगातार मिलता रहा है। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में तान्या मौर्य, सृष्टि लक्ष्मी, अंतरा घोष, सनोज सागर सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दानिका समूह की ओर से छठ गीत, झिझिया गीत और बारहमासा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सनोज सागर ने हिंदी गीत “सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को कला संस्कृति व युवा विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से सोन नाथ महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा सुप्रसिद्ध कलाकार सविता पांडेय,करीना पांडेय व आर्यन बाबू की प्रस्तुति हुई थी। महोत्सव का संयुक्त रूप से उद्घाटन नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला पार्षद हरी राम, अपर समाहर्ता जय प्रकाश नारायण, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। सभी अतिथियों को सूर्य राघव मंदिर का प्रतीक चिन्ह, पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। औरंगाबाद में आज एक दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह महोत्सव बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों की उपस्थिति रही। आयोजन के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम स्थित सूर्य राघव मंदिर परिसर में हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही बिहार गान की प्रस्तुति हुई, जिससे माहौल देशभक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत हो गया। इसके बाद दानिका समूह की छात्राओं ने स्वागत गीत “आप आए यहां खिल गए हर सुमन, स्वागतम्-स्वागतम्” प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे महोत्सवों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं उन्होंने कहा कि बड़ेम की धरती से उनका गहरा जुड़ाव है। उनकी माता लवली आनंद यहां से चुनाव जीत चुकी हैं और उन्हें यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद लगातार मिलता रहा है। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में तान्या मौर्य, सृष्टि लक्ष्मी, अंतरा घोष, सनोज सागर सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दानिका समूह की ओर से छठ गीत, झिझिया गीत और बारहमासा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सनोज सागर ने हिंदी गीत “सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को कला संस्कृति व युवा विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से सोन नाथ महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा सुप्रसिद्ध कलाकार सविता पांडेय,करीना पांडेय व आर्यन बाबू की प्रस्तुति हुई थी। महोत्सव का संयुक्त रूप से उद्घाटन नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला पार्षद हरी राम, अपर समाहर्ता जय प्रकाश नारायण, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। सभी अतिथियों को सूर्य राघव मंदिर का प्रतीक चिन्ह, पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *