गयाजी में नगर निगम के वार्ड नंबर-19 स्थित मिर्जा दोस्त मोहम्मद लेन मुहल्ले में नाली निर्माण काम को मदरसा सचिव ने रोक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। सभी ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने इस संबंध में नगर आयुक्त से शिकायत की है। मुहल्ले में लंबे समय से जल निकासी और गंदगी की समस्या रही है। इससके समाधान के लिए नगर निगम ने नाली निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि मदरसा के सचिव जावेद खान ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि जिस जमीन पर नाली बन रही है, वह वक्फ की संपत्ति है। हालांकि, मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस जगह पर पहले से सड़क और नाली मौजूद थी। उनका यह भी तर्क है कि नगर निगम ने इसी जगह पर पहले पानी की टंकी का निर्माण भी कराया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है। लोगों ने समाधान की मांग की वार्ड पार्षद मुन्नी देवी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और तुरंत समाधान की मांग की है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोग सालों से जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसा सचिव जनसमस्याओं को नजरअंदाज कर विकास काम में बाधा डाल रहे हैं। मोहम्मद नेहाल, मोहम्मद नसीम, अरशद परवीन, कालिमा खातून, नजमा खातून, हसीना खातून, एमडी फैयाज, एमडी सेराज सहित दर्जनों स्थानीय निवासियों ने एक स्वर में कहा कि जावेद खान सार्वजनिक हित के काम को बाधित कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण न होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के वरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नाली निर्माण काम को अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को सालों पुरानी समस्या से राहत मिल सके। वार्ड पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि नाला निर्माण का काम शुरू कराया गया तो मदरसा सचिव ने जबरन रोक लगा दी गई है। जबकि मुहल्लावासी इस निर्माण काम को पूरा कराना चाहते है। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में लिखित शिकायत नगर आयुक्त को की गई है। गयाजी में नगर निगम के वार्ड नंबर-19 स्थित मिर्जा दोस्त मोहम्मद लेन मुहल्ले में नाली निर्माण काम को मदरसा सचिव ने रोक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। सभी ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने इस संबंध में नगर आयुक्त से शिकायत की है। मुहल्ले में लंबे समय से जल निकासी और गंदगी की समस्या रही है। इससके समाधान के लिए नगर निगम ने नाली निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि मदरसा के सचिव जावेद खान ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि जिस जमीन पर नाली बन रही है, वह वक्फ की संपत्ति है। हालांकि, मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस जगह पर पहले से सड़क और नाली मौजूद थी। उनका यह भी तर्क है कि नगर निगम ने इसी जगह पर पहले पानी की टंकी का निर्माण भी कराया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है। लोगों ने समाधान की मांग की वार्ड पार्षद मुन्नी देवी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और तुरंत समाधान की मांग की है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोग सालों से जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसा सचिव जनसमस्याओं को नजरअंदाज कर विकास काम में बाधा डाल रहे हैं। मोहम्मद नेहाल, मोहम्मद नसीम, अरशद परवीन, कालिमा खातून, नजमा खातून, हसीना खातून, एमडी फैयाज, एमडी सेराज सहित दर्जनों स्थानीय निवासियों ने एक स्वर में कहा कि जावेद खान सार्वजनिक हित के काम को बाधित कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण न होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के वरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नाली निर्माण काम को अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को सालों पुरानी समस्या से राहत मिल सके। वार्ड पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि नाला निर्माण का काम शुरू कराया गया तो मदरसा सचिव ने जबरन रोक लगा दी गई है। जबकि मुहल्लावासी इस निर्माण काम को पूरा कराना चाहते है। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में लिखित शिकायत नगर आयुक्त को की गई है।


