औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दही-चूड़ा भोज:बोले- ये राजनीतिक नहीं, पारिवारिक-सांस्कृतिक मिलन है

औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दही-चूड़ा भोज:बोले- ये राजनीतिक नहीं, पारिवारिक-सांस्कृतिक मिलन है

औरंगाबाद शहर के बिजौली मोड़ स्थित एक रिसॉर्ट में आज कुटुंबा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की ओर से दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुटुंबा और औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना और आपसी एकजुटता को और मजबूत करना रहा। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने स्वयं कार्यकर्ताओं को दही–चूड़ा परोस कर खिलाया। इस दृश्य ने कार्यक्रम को औपचारिकता से अलग एक पारिवारिक माहौल प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व के स्नेह का प्रतीक बताया। आयोजन गैर-राजनीतिक और पारिवारिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और पारिवारिक है। यहां न तो भाषणबाजी है और न ही राजनीतिक संदेश देने का कोई उद्देश्य है। बल्कि सभी लोग साथ बैठकर दही-चूड़ा खाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और आपसी संवाद को मजबूत करें,यही इस आयोजन का मूल भाव है। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखना भी जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनाव परिणाम के बाद से उनके मन में यह विचार था कि पार्टी कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाए, ताकि पराजय के कारण उत्पन्न तनाव को दूर किया जा सके और सभी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसी उद्देश्य को साकार करने का अवसर लेकर आया है। मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान सूर्य उत्तरायण होते हैं और इसी नक्षत्र में देशभर में शुभ और मांगलिक काम की शुरुआत की जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी शुभ अवसर से कांग्रेस कार्यकर्ता नई सोच, नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ पार्टी से जुड़कर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में रहते हुए सरकार की गलत नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल बना रहा। औरंगाबाद शहर के बिजौली मोड़ स्थित एक रिसॉर्ट में आज कुटुंबा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की ओर से दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुटुंबा और औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना और आपसी एकजुटता को और मजबूत करना रहा। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने स्वयं कार्यकर्ताओं को दही–चूड़ा परोस कर खिलाया। इस दृश्य ने कार्यक्रम को औपचारिकता से अलग एक पारिवारिक माहौल प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व के स्नेह का प्रतीक बताया। आयोजन गैर-राजनीतिक और पारिवारिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और पारिवारिक है। यहां न तो भाषणबाजी है और न ही राजनीतिक संदेश देने का कोई उद्देश्य है। बल्कि सभी लोग साथ बैठकर दही-चूड़ा खाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और आपसी संवाद को मजबूत करें,यही इस आयोजन का मूल भाव है। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखना भी जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनाव परिणाम के बाद से उनके मन में यह विचार था कि पार्टी कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाए, ताकि पराजय के कारण उत्पन्न तनाव को दूर किया जा सके और सभी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसी उद्देश्य को साकार करने का अवसर लेकर आया है। मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान सूर्य उत्तरायण होते हैं और इसी नक्षत्र में देशभर में शुभ और मांगलिक काम की शुरुआत की जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी शुभ अवसर से कांग्रेस कार्यकर्ता नई सोच, नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ पार्टी से जुड़कर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में रहते हुए सरकार की गलत नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *