समस्तीपुर से सहरसा जा रही ट्रेन का ब्रेक फंसा:3 घंटे से यातायात ठप, खगड़िया रूट पर कई रेल रुकी; बीच रास्ते में उतरे यात्री

समस्तीपुर से सहरसा जा रही ट्रेन का ब्रेक फंसा:3 घंटे से यातायात ठप, खगड़िया रूट पर कई रेल रुकी; बीच रास्ते में उतरे यात्री

समस्तीपुर से सहरसा जा रही 63348 मेमू ट्रेन का अचानक बीच रास्ते में ब्रेक फंस गया। इस कारण रेल बीच पटरी पर रुक गई है और पीछे से आने वाली दूसरी ट्रेनों को भी रोक दिया है। इंजीनियर के साथ-साथ दूसरी रेल को भी यहां के लिए भेजा गया है। भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच ऐसा हुआ। जिस कारण करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही ट्रेन अचानक रुक गई। इस लाइन पर पिछले तीन घंटों से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। 05278 समस्तीपुर सहरसा स्पेशल, 63 346 समस्तीपुर सहरसा मेमू समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही मंडल मुख्यालय से रेलवे के मैकेनिकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ट्रेन के इंजन में हाट एक्सेल की समस्या आई है। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियंताओं की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। गाड़ी नंबर 63348 समस्तीपुर-सहरसा मेमू सवारी गाड़ी आज दोपहर 1:00 बजे समस्तीपुर स्टेशन से खुली। 1:10 बजे ये भगवानपुर देश हुआ स्टेशन पहुंची थी। 1:12 बजे इसे अंगार घाट स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच सुपौल गांव के पास अचानक ही ट्रेन में हाट एक्सेल की समस्या आई। ट्रेन में सवार यात्री उतरे नीचे ट्रेन का ब्रेक फंस जाने के कारण ट्रेन धीरे-धीरे रुक गई। ट्रेन के अचानक बीच रास्ते में रुकने से बड़ी संख्या में ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने अपने स्तर से ब्रेक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन जब ब्रेक नहीं खुला, तो मंडल मुख्यालय को जानकारी दी गई। मुख्यालय से राहत ट्रेन के साथ अभियंताओं की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। सुरक्षा ख्याल से आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया , बीके चौधरी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। डीआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन में हॉट एक्सेल की समस्या आम है। समस्तीपुर से सहरसा जा रही मेमू ट्रेन में यह समस्या आई है। कुछ घंटे के अंदर इसे ठीक का ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा। हालांकि हादसे के कारण समस्तीपुर खगड़िया रूट पर कई ट्रेनें फंस गई है। बता दें कि यह रूट सिंगल है। जिसे यात्रियों को परेशानी हो रही है। समस्तीपुर से सहरसा जा रही 63348 मेमू ट्रेन का अचानक बीच रास्ते में ब्रेक फंस गया। इस कारण रेल बीच पटरी पर रुक गई है और पीछे से आने वाली दूसरी ट्रेनों को भी रोक दिया है। इंजीनियर के साथ-साथ दूसरी रेल को भी यहां के लिए भेजा गया है। भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच ऐसा हुआ। जिस कारण करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही ट्रेन अचानक रुक गई। इस लाइन पर पिछले तीन घंटों से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। 05278 समस्तीपुर सहरसा स्पेशल, 63 346 समस्तीपुर सहरसा मेमू समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही मंडल मुख्यालय से रेलवे के मैकेनिकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ट्रेन के इंजन में हाट एक्सेल की समस्या आई है। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियंताओं की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। गाड़ी नंबर 63348 समस्तीपुर-सहरसा मेमू सवारी गाड़ी आज दोपहर 1:00 बजे समस्तीपुर स्टेशन से खुली। 1:10 बजे ये भगवानपुर देश हुआ स्टेशन पहुंची थी। 1:12 बजे इसे अंगार घाट स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच सुपौल गांव के पास अचानक ही ट्रेन में हाट एक्सेल की समस्या आई। ट्रेन में सवार यात्री उतरे नीचे ट्रेन का ब्रेक फंस जाने के कारण ट्रेन धीरे-धीरे रुक गई। ट्रेन के अचानक बीच रास्ते में रुकने से बड़ी संख्या में ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने अपने स्तर से ब्रेक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन जब ब्रेक नहीं खुला, तो मंडल मुख्यालय को जानकारी दी गई। मुख्यालय से राहत ट्रेन के साथ अभियंताओं की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। सुरक्षा ख्याल से आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया , बीके चौधरी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। डीआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन में हॉट एक्सेल की समस्या आम है। समस्तीपुर से सहरसा जा रही मेमू ट्रेन में यह समस्या आई है। कुछ घंटे के अंदर इसे ठीक का ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा। हालांकि हादसे के कारण समस्तीपुर खगड़िया रूट पर कई ट्रेनें फंस गई है। बता दें कि यह रूट सिंगल है। जिसे यात्रियों को परेशानी हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *