बिहार के नवादा में एक सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपनी वृद्धा पेंशन निकालकर बैंक से लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने कहा-तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार में रहने के कारण ही यह घटना घटी है। युवा पीढ़ी के लोग काफी तेज का चलते जिसके कारण ही आम लोगों को चलना भी रोड पर मुश्किल हो रहा है। तेज चलने वाले के खिलाफ अगर कठोर कार्रवाई की जाए तो शायद इस तरह की घटना पर लगाम लगेगी। अब देखना यह है कि पुलिस इन लोगों की विरुद्ध क्या कुछ कार्रवाई करती है. मृतक की पहचान कौवाकोल प्रखंड के भलुआही गांव निवासी उमा देवी के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार को घटी जब उमा देवी बाजार स्थित बैंक से अपनी वृद्धा पेंशन का पैसा निकालकर घर लौट रही थीं। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर दो लड़के सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कौवाकोल थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। बिहार के नवादा में एक सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपनी वृद्धा पेंशन निकालकर बैंक से लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने कहा-तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार में रहने के कारण ही यह घटना घटी है। युवा पीढ़ी के लोग काफी तेज का चलते जिसके कारण ही आम लोगों को चलना भी रोड पर मुश्किल हो रहा है। तेज चलने वाले के खिलाफ अगर कठोर कार्रवाई की जाए तो शायद इस तरह की घटना पर लगाम लगेगी। अब देखना यह है कि पुलिस इन लोगों की विरुद्ध क्या कुछ कार्रवाई करती है. मृतक की पहचान कौवाकोल प्रखंड के भलुआही गांव निवासी उमा देवी के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार को घटी जब उमा देवी बाजार स्थित बैंक से अपनी वृद्धा पेंशन का पैसा निकालकर घर लौट रही थीं। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर दो लड़के सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कौवाकोल थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।


