पूर्णिया में महिला की मिली लाश:5 साल से पति का था अफेयर, भाई बोला- रास्ते से हटाने के लिए मार डाला

पूर्णिया में महिला की मिली लाश:5 साल से पति का था अफेयर, भाई बोला- रास्ते से हटाने के लिए मार डाला

पूर्णिया में एक महिला की लाश मिली है। मृतका के भाई के अनुसार शव के पैर मफलर से बंधे थे। उसने बताया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर जीजा ने बहन की हत्या कर दी है। आरोपी पति ने पहले बहन को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी गला दबाकर जान ले ली। हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए लाश को फंदे पर लटका दिया। घटना कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत के लहसुना गांव की है। मृतक महिला की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत के लहसुना गांव निवासी मो. सद्दाम की पत्नी शबनम खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। परिजनों की लिखित शिकायत पर आरोपी पति मो. सद्दाम को हिरासत में ले लिया है। 15 साल पहले हुई थी दोनों की शादी घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई मो. मुबारक ने बताया कि 16 साल पहले शबनम की शादी साल 2010 में लहसुना गांव निवासी मो. सद्दाम से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद शबनम का पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों की दो बेटे और तीन बेटियां हुईं। पिछले 5 सालों से मो. सद्दाम का गांव की ही एक महिला संजीदा खातून से अफेयर हो गया। शबनम को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगी। आरोपी पति अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था, जिस वजह से पहली पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होने लगे। मामला बढ़ने पर गांव में कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन इसके बावजूद मो. सद्दाम ने अपना रवैया नहीं बदला। जब भी शबनम अपने पति के गलत रिश्ते का विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके वालों को मृतका की देवरानी से जानकारी मिली तो वे तुरंत शबनम के ससुराल पहुंचे। भाई ने बताया कि मेरे साथ पुलिस भी वहां गई थी। वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। शबनम के दोनों पैर मफलर से बंधे हुए थे, गले में चुनरी लिपटी हुई थी और गले पर नाखून के निशान भी दिखाई दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि ये सभी निशान साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा करते हैं।गला दबा कर शबनम की हत्या की गई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शबनम की हत्या उसके पति मो. सद्दाम ने अपने परिवार वालों मो. सोहिब, साबुस्ता खातून और रूबी खातून के साथ मिलकर की है। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। कसबा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में एक महिला की लाश मिली है। मृतका के भाई के अनुसार शव के पैर मफलर से बंधे थे। उसने बताया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर जीजा ने बहन की हत्या कर दी है। आरोपी पति ने पहले बहन को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी गला दबाकर जान ले ली। हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए लाश को फंदे पर लटका दिया। घटना कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत के लहसुना गांव की है। मृतक महिला की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत के लहसुना गांव निवासी मो. सद्दाम की पत्नी शबनम खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। परिजनों की लिखित शिकायत पर आरोपी पति मो. सद्दाम को हिरासत में ले लिया है। 15 साल पहले हुई थी दोनों की शादी घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई मो. मुबारक ने बताया कि 16 साल पहले शबनम की शादी साल 2010 में लहसुना गांव निवासी मो. सद्दाम से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद शबनम का पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों की दो बेटे और तीन बेटियां हुईं। पिछले 5 सालों से मो. सद्दाम का गांव की ही एक महिला संजीदा खातून से अफेयर हो गया। शबनम को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगी। आरोपी पति अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था, जिस वजह से पहली पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होने लगे। मामला बढ़ने पर गांव में कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन इसके बावजूद मो. सद्दाम ने अपना रवैया नहीं बदला। जब भी शबनम अपने पति के गलत रिश्ते का विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके वालों को मृतका की देवरानी से जानकारी मिली तो वे तुरंत शबनम के ससुराल पहुंचे। भाई ने बताया कि मेरे साथ पुलिस भी वहां गई थी। वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। शबनम के दोनों पैर मफलर से बंधे हुए थे, गले में चुनरी लिपटी हुई थी और गले पर नाखून के निशान भी दिखाई दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि ये सभी निशान साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा करते हैं।गला दबा कर शबनम की हत्या की गई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शबनम की हत्या उसके पति मो. सद्दाम ने अपने परिवार वालों मो. सोहिब, साबुस्ता खातून और रूबी खातून के साथ मिलकर की है। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। कसबा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *