उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को ओवररेटिंग के मामले में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शुक्रवार को उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में 23 दिसंबर 2024 को 9 दुकानों पर व 20 जनवरी 2025 को 16 दुकानों पर ओवर रेटिंग पाई गई थी। जांच में सुबोध कुमार को दोषी पाए गए। ओवररेटिंग की शिकायत पर गौतमबुद्ध नगर में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि मदिरा बिक्री में अनियमितता, ओवररेटिंग और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं है।


