सुपौल के रतनपुर थाना क्षेत्र के NH-106 पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 15 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर पंचायत के ढेना गांव निवासी रामचंद्र सिंह के बेटा प्रिंस कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुकान बंद कर घर लौट रहा था किशोर प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार सिंह हर की तरह गुरुवार की रात रतनपुर बाजार में स्थित अपनी कपड़ों की दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। रात का समय होने के कारण एनएच-106 पर वाहनों की आवाजाही कम थी, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहता है। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण कि सड़क पर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिंस उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता गहरे सदमे में नजर आए। परिवार का सहारा था मृतक किशोर बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार सिंह कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ बाजार में कपड़ों की दुकान चला कर घर का खर्च उठाने में मदद करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और रतनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस रतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए एनएच-106 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के रतनपुर थाना क्षेत्र के NH-106 पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 15 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर पंचायत के ढेना गांव निवासी रामचंद्र सिंह के बेटा प्रिंस कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुकान बंद कर घर लौट रहा था किशोर प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार सिंह हर की तरह गुरुवार की रात रतनपुर बाजार में स्थित अपनी कपड़ों की दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। रात का समय होने के कारण एनएच-106 पर वाहनों की आवाजाही कम थी, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहता है। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण कि सड़क पर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिंस उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता गहरे सदमे में नजर आए। परिवार का सहारा था मृतक किशोर बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार सिंह कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ बाजार में कपड़ों की दुकान चला कर घर का खर्च उठाने में मदद करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और रतनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस रतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए एनएच-106 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


