सिरसा हैफेड कर्मियों का आज प्रदर्शन, 20 को पंचकूला में:रोजगार सुरक्षा-लाभ देने की मांग, सीएम से मिलेंगे, आरोप-वादा पूरा नहीं किया

सिरसा हैफेड कर्मियों का आज प्रदर्शन, 20 को पंचकूला में:रोजगार सुरक्षा-लाभ देने की मांग, सीएम से मिलेंगे, आरोप-वादा पूरा नहीं किया

हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (हैफेड) सिरसा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी भगत सिंह स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे। इस दौरान सभी कर्मचारी डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। हैफेड से कर्मचारी कमल पाहुजा ने बताया कि चुनाव से पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने उनको एचकेआरएन के कच्चे कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित करने और सभी लाभ देने का वादा देकर आश्वासन दिया था। मगर अभी तक सीएम ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। जो कर्मचारी पांच या छह साल से विभाग में काम कर रहे हैं। उनको आज भी लाभ नहीं मिला है। कर्मचारी कमल पाहुजा ने बताया, यह सभी एचकेआरएन के तहत तो काम करते हैं और एचकेआरएन से ही विभाग उनको सैलरी देता है। मगर सरकार की ओर से एचकेआरएन पोर्टल पर हैफेड विभाग को दर्शाया ही नहीं गया है। इस वजह से विभाग के अंदर नहीं दिखाया जाता, तब तब उनको लाभ नहीं मिलता। कमल पाहूजा बोले, इसे लेकर डीसी से मिलने के बाद तय करेंगे। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो वे सभी 20 तारीख को पंचकूला जाएंगे और वहां पर विभाग का घेराव करने का काम करेंगे। इस बारे में सीएम नायब सिंह से भी मिलेंगे और उनको अपने वादे से अवगत करवाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *