Mary Kom: 10वीं में फेल हो गई थीं मैरी कॉम, फिर भी हासिल की ये डिग्री, जानें क्या करते हैं उनके पति

Mary Kom: 10वीं में फेल हो गई थीं मैरी कॉम, फिर भी हासिल की ये डिग्री, जानें क्या करते हैं उनके पति

Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम और उनके पूर्व पति करुंग ओनलर कॉम के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है। 20 साल पुरानी शादी टूटने के बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं और क्या करते हैं मैरी कॉम के पूर्व पति के.ओनलर कॉम?

Mary Kom: कहां से हुई मैरी कॉम की स्कूली पढ़ाई?

मुक्केबाज मैरी कॉम की स्कूली शिक्षा मणिपुर के मोइरांग स्थित लोकटक क्रिश्चियन मॉडल हाई स्कूल से शुरू हुई, जहां उन्होंने छठी कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद आठवीं तक की पढ़ाई उन्होंने सेंट जेवियर कैथोलिक स्कूल से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वे इम्फाल के आदिमजाति हाई स्कूल चली गईं। मैरी कॉम के लिए पढ़ाई का रास्ता आसान नहीं था और वे दसवीं की परीक्षा यानी मैट्रिक में फेल हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और स्कूल छोड़ने के बाद ओपन स्कूल (NIOS) के जरिए अपनी परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने चुराचांदपुर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर यह साबित कर दिया कि खेल और पढ़ाई को एक साथ बखूबी संभाला जा सकता है।

Mary Kom Husband:क्या करते हैं के.ओनलर कॉम?

ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम और उनके पूर्व पति करुंग ओनलर कॉम के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है।1982 में जन्मे करुंग ओनलर कॉम जिन्हें ओनलर के नाम से भी जाना जाता है। ओनलर पढ़ाई में काफी मेधावी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है। वकालत के साथ-साथ उनका जुड़ाव खेलों से भी रहा है। वे एक फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं और शिलॉन्ग के एक्साइज एंड कस्टम विभाग के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी कॉम और ओनलर के बीच साल 2022 के बाद से अनबन चल रही है।

यूपीएससी की तैयारी के दौरान हुई मुलाकात

ओनलर और मैरी कॉम की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जब ओनलर यूपीएससी UPSC की तैयारी कर रहे थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं। साल 2007 में दो जुड़वां बेटे हुए, इसके बाद 2013 में एक बेटा और 2018 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था। हाल ही में दोनों के बीच तलाक और आपसी विवाद की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिलहाल मैरी कॉम अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद में रह रही हैं, जबकि उनके चारों बच्चे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *