Honey Singh Haridwar Temple: बॉलीवुड के फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह इस समय सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के कारण ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने ठंड और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर घटिया बात की थी कि वो आलोचनाओं से घिर गए थे। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी और सफाई भी दी कि वो जेन-जी को ‘सेफ से..स’ के लिए मैसेज देना चाहते थे। अब इसी बीच हनी सिंह हरिद्वार पहुंचे हैं और नीलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। रुद्राभिषेक करते हुए उनके फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हनी सिंह विवादित बयान के बाद पहुंचे मंदिर (Honey Singh Haridwar Temple)
शुक्रवार को हनी सिंह हरिद्वार के प्रसिद्ध नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने वहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में हनी सिंह माथे पर त्रिपुंड लगाए और हाथ जोड़कर महादेव की आरती करते दिख रहे हैं। मंदिर में मौजूद लोगों का कहना है कि वह काफी देर तक ध्यान में मग्न रहे। फैंस उनकी इस धार्मिक प्रवृत्ति को देख हैरान भी हैं और खुश भी।
विवादित बयान पर दी सफाई: “मैसेज जेन-जी के लिए था” (Honey Singh controversy statement)
हरिद्वार पहुंचने से पहले हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने उस बयान पर सफाई दी, जिसने विवाद खड़ा किया था। हनी सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में ‘नानकू और करण’ के कॉन्सर्ट में सिर्फ मेहमान के तौर पर गए थे। उन्होंने कहा, “वहां जाने से पहले मैं कुछ डॉक्टरों से मिला था, जिन्होंने मुझे बताया कि आज का यूथ ‘सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज’ जैसी बीमारियों से बहुत जूझ रहा है। इसलिए मैं युवाओं को सुरक्षित शारीरिक संबंध का संदेश देना चाहता था।”
क्या था पूरा विवाद?
बता दें कि दिल्ली के उस कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हनी सिंह ने कड़ाके की ठंड का जिक्र करते हुए एक ऐसी टिप्पणी की थी, जिसे लोगों ने बेहद ‘अश्लील’ और ‘घटिया’ बताया। वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब हनी सिंह का दावा है कि उनके वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया ताकि विवाद पैदा हो सके।


