कटिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सात पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह कार्रवाई प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को अब नगर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र कटिहार में नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार को किया गया लाइन हाजिर विकास कुमार को सहायक थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान सहायक थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार को आजमनगर थाना, उमेश कुमार को बारसोई थाना अध्यक्ष और साजिद आलम को अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक कारणों से किया गया है। इसे कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कटिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सात पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह कार्रवाई प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को अब नगर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र कटिहार में नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार को किया गया लाइन हाजिर विकास कुमार को सहायक थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान सहायक थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार को आजमनगर थाना, उमेश कुमार को बारसोई थाना अध्यक्ष और साजिद आलम को अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक कारणों से किया गया है। इसे कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


