किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार शाम महिला थाना में तीन व्यक्तियों के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता अपने पति के पंजाब में रोजगार के लिए जाने के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में दो बच्चों के साथ रहती थी। लगभग एक साल पहले रात में वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला का मुंह कपड़े से बांधकर बारी-बारी से रेप किया। बच्चों को जान से मारने की दी थी धमकी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस डर से महिला ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण करते रहे, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद पति घर लौट आए। पति के लौटने पर थाने पहुंची पीड़िता पति के घर लौटने के बाद पीड़िता उनके साथ महिला थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार शाम महिला थाना में तीन व्यक्तियों के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता अपने पति के पंजाब में रोजगार के लिए जाने के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में दो बच्चों के साथ रहती थी। लगभग एक साल पहले रात में वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला का मुंह कपड़े से बांधकर बारी-बारी से रेप किया। बच्चों को जान से मारने की दी थी धमकी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस डर से महिला ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण करते रहे, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद पति घर लौट आए। पति के लौटने पर थाने पहुंची पीड़िता पति के घर लौटने के बाद पीड़िता उनके साथ महिला थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।


