कौआकोल में 9000 सीएफटी अवैध बालू जब्त:निर्माणी कंपनी संचालक पर FIR, 15 लाख का जुर्माना लगा

कौआकोल में 9000 सीएफटी अवैध बालू जब्त:निर्माणी कंपनी संचालक पर FIR, 15 लाख का जुर्माना लगा

नवादा खनन विभाग और कौआकोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मननियातरी गांव के पास नाटी नदी से भारी मात्रा में अवैध बालू जब्त की है। दो अलग-अलग स्थानों से लगभग 9000 सीएफटी बालू बरामद की गई। इस मामले में एक निर्माणी कंपनी के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर की गई। इसमें खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा और कौआकोल थाने की पुलिस शामिल थी। प्राथमिकी में अवैध खनन में संलिप्त संवेदक हनुमंत सुकलेन्ट विन्ध्या सेक्यूरिटी जेभी के संचालक को आरोपी बनाया गया है। उन पर बिहार खनिज नियमावली की विभिन्न धाराओं, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन और सरकारी राजस्व की चोरी के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कंपनी चेक डैम निर्माण के दौरान अवैध खनन में संलिप्त जानकारी के अनुसार, हनुमंत सुकलेन्ट विन्ध्या सेक्यूरिटी जेभी नामक निर्माणी कंपनी लघु सिंचाई परियोजना के तहत कौआकोल के मननियातरी गांव के पास नाटी नदी में एक चेक डैम का निर्माण कर रही थी। ग्रामीणों ने विभाग को अवैध रूप से बालू के खनन और उसके उपयोग की सूचना दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर टीम गठित कर नदी में जांच की गई। जांच में निर्माणी कंपनी द्वारा अवैध बालू खनन का आरोप सही पाया गया। कंपनी ने 14 परिवहन चालान प्रस्तुत किए, लेकिन खनन विभाग के पोर्टल से हुई जांच में खुलासा हुआ कि किसी भी वाहन द्वारा नाटी नदी के उस स्थल पर बालू अनलोड नहीं की गई थी। नवादा खनन विभाग और कौआकोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मननियातरी गांव के पास नाटी नदी से भारी मात्रा में अवैध बालू जब्त की है। दो अलग-अलग स्थानों से लगभग 9000 सीएफटी बालू बरामद की गई। इस मामले में एक निर्माणी कंपनी के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर की गई। इसमें खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा और कौआकोल थाने की पुलिस शामिल थी। प्राथमिकी में अवैध खनन में संलिप्त संवेदक हनुमंत सुकलेन्ट विन्ध्या सेक्यूरिटी जेभी के संचालक को आरोपी बनाया गया है। उन पर बिहार खनिज नियमावली की विभिन्न धाराओं, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन और सरकारी राजस्व की चोरी के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कंपनी चेक डैम निर्माण के दौरान अवैध खनन में संलिप्त जानकारी के अनुसार, हनुमंत सुकलेन्ट विन्ध्या सेक्यूरिटी जेभी नामक निर्माणी कंपनी लघु सिंचाई परियोजना के तहत कौआकोल के मननियातरी गांव के पास नाटी नदी में एक चेक डैम का निर्माण कर रही थी। ग्रामीणों ने विभाग को अवैध रूप से बालू के खनन और उसके उपयोग की सूचना दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर टीम गठित कर नदी में जांच की गई। जांच में निर्माणी कंपनी द्वारा अवैध बालू खनन का आरोप सही पाया गया। कंपनी ने 14 परिवहन चालान प्रस्तुत किए, लेकिन खनन विभाग के पोर्टल से हुई जांच में खुलासा हुआ कि किसी भी वाहन द्वारा नाटी नदी के उस स्थल पर बालू अनलोड नहीं की गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *