हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने वर्ष 2026 के लिए हरदा जिले में तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। ये अवकाश कजलिया पर्व, महानवमी और धनतेरस के अवसर पर रहेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, पहला अवकाश 29 अगस्त, शनिवार को कजलिया पर्व के लिए रहेगा। दूसरा अवकाश 19 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी के दिन घोषित किया गया है। तीसरा स्थानीय अवकाश 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के लिए निर्धारित किया गया है। ये सभी अवकाश पूरे हरदा जिले में लागू होंगे। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये घोषित स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होंगे।


