Gold Silver Price Today: गिर गए सोने के भाव, चांदी में आई जबरदस्त मंदी, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Silver Price Today: गिर गए सोने के भाव, चांदी में आई जबरदस्त मंदी, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने का भाव 705 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?

बिकवाली के दबाव और कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने-चांदी में यह गिरावट आई है। यूएस डॉलर के 6 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच जाने से चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स 0.24 फीसदी चढ़कर 99.31 पर पहुंच गई है। अमेरिका में बेरोजगारी के मजबूत आंकड़ों के चलते डॉलर में यह उछाल आया है। वहीं, यूएस-ईरान के बीच तनाव कम होने से भी सोने-चांदी की कीमतों में बिकवाली दिखी।

सोना
PC: Pexels

चांदी में जबरदस्त गिरावट

चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 5,901 रुपये की गिरावट के साथ 2,85,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। गुरुवार को चांदी का भाव 2,91,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.45 फीसदी या 20.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,602.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.33 फीसदी या 15.43 डॉलर की गिरावट के साथ 4,600.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.16 फीसदी या 1.99 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 90.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.77 फीसदी या 1.64 डॉलर की गिरावट के साथ 90.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *