मथुरा की डॉ. सुधा लांबा ने जीते तीन क्राउन:मिसेज इंडिया द गॉडेस में रचा इतिहास

मथुरा की डॉ. सुधा लांबा ने जीते तीन क्राउन:मिसेज इंडिया द गॉडेस में रचा इतिहास

जयपुर में मिसेज इंडिया द गॉडेस द्वारा आयोजित सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता का फाइनल 11 जनवरी को संपन्न हुआ। 7 से 11 जनवरी तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से 36 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को आयु के आधार पर सिल्वर और गोल्ड कैटेगरी में विभाजित किया गया था। इस आयोजन में मथुरा की डॉ. सुधा लांबा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए तीन क्राउन अपने नाम किए। उन्हें “ब्यूटी बियॉन्ड टाइम” क्राउन से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, डॉ. लांबा ने बेस्ट ड्रेस और डिजिटल स्टार के खिताब भी जीते। उनकी इस शानदार जीत से मथुरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. सुधा लांबा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग के साथ-साथ देशवासियों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने बताया कि इस मंच तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी की थी। उनके अनुसार, इस प्रकार के प्लेटफॉर्म महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और स्वयं के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्राउन केवल दिखावे की वस्तु नहीं होते, बल्कि इनके साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। एक सक्षम महिला के रूप में समाज की जरूरतमंद महिलाओं को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देना भी उनका दायित्व है। ब्रज के राजा दाऊ दयाल की भक्त होने के नाते, डॉ. सुधा लांबा बलदेव क्षेत्र में विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए सेवाएं दे रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी पूर्व में आयोजित मार्वलस मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में डॉ. सुधा लांबा को “ब्यूटीफुल हेयर” का पुरस्कार मिल चुका है। मथुरा लौटने पर बलदेव एवं आसपास के क्षेत्रों में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी डॉ. सुधा लांबा ने फोन के माध्यम से दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *