नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही से आदिवासी महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, डॉक्टर के निलंबन की मांग

नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही से आदिवासी महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, डॉक्टर के निलंबन की मांग

सीहोर जिले के भैरुंदा सिविल अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार देर शाम गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया और संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालात को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया। गलत ऑपरेशन के बाद भेजने का आरोप मृतक महिला की पहचान ग्राम सिंहपुर निवासी शिवानी के रूप में हुई है। उनके पति नवल सिंह बारेला ने बताया कि 12 जनवरी की सुबह शिवानी को नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 3 बजे डॉक्टर रुकमणी गुलहारिया ने ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि उसी रात करीब 10 बजे यह कहकर शिवानी को घर भेज दिया गया। आधी रात को शुरू हुई ब्लीडिंग परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही शिवानी की तबीयत बिगड़ गई और तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। घबराए परिजन अगले दिन 13 जनवरी को उन्हें फिर भैरुंदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने तुरंत सीहोर रेफर कर दिया। सीहोर से भोपाल किया गया रेफर सीहोर में भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 14 जनवरी को उन्हें भोपाल के नर्मदा अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर की नस या आंत कट गई थी, जिससे शरीर में संक्रमण फैल गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सीहोर आ गए। वहां भैरुंदा सिविल अस्पताल में परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर के निलंबन की मांग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *