नियाजुल के साथ हिंदू लड़की के कैसे गुजरे 10 दिन:धर्म नहीं बदला तो प्राइवेट वीडियो वायरल करने को धमकाया, कहा- खाना होगा गोमांस

नियाजुल के साथ हिंदू लड़की के कैसे गुजरे 10 दिन:धर्म नहीं बदला तो प्राइवेट वीडियो वायरल करने को धमकाया, कहा- खाना होगा गोमांस

मुस्लिम आदमी ने फर्जी पंडित बनकर शादी कराई। 7 दिन बाद नियाजुल और उसकी बहन गोमांस खाने के लिए दबाव डालने लगे। पहले कहा- हिंदू बन जाऊंगा, बाद में मुकर गया। जबरदस्ती बुर्का पहनाया। मेरा ब्रेनवॉश किया। धर्म बदलने को मजबूर किया।’ यह कहना है मुंगेर की मंशा कुमारी का। वह शादी करने के लिए अपने गांव के नियाजुल नाम के मुस्लिम लड़के के साथ घर से भाग गई थी। 10 दिन बाद माता-पिता के पास लौटी। बताया कि लड़का और उसकी बहन ने गाय का मांस खाने का दबाव डाला। जबरदस्ती बुर्का पहनाया। प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कहा कि मुसलमान हो, गोमांस खाना होगा। भास्कर की रिपोर्ट में जानिए मंशा के साथ 10 दिन में ऐसा क्या हुआ कि वह 4 साल पुराने प्यार को ठुकरा कर घर लौट आई…। मुस्लिम लड़के के पास से आई लड़की का हुआ शुद्धीकरण 29 दिसंबर को मंशा लापता हो गई थी। 31 दिसंबर को उसने एक वीडियो जारी किया। इसमें वह मांग में सिंदूर लगाए हुए थी। उसके साथ नियाजुल भी था। मंशा ने कहा, ‘मैंने नियाजुल से अपनी मर्जी से शादी की है। वह अब मेरा पति है।’ वीडियो जारी करने के 7 दिन बाद 7 जनवरी को वह मुंगेर कोर्ट पहुंची। कहा कि मुझे मुस्लिम लड़के के साथ नहीं रहना है। इसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोग उसे महावीर मंदिर ले गए। गंगाजल से स्नान और पूजा-पाठ कराकर उसका शुद्धीकरण किया गया। लड़का और उसके घर वाले दे रहे हत्या की धमकी एक हिंदू लड़की किस तरह मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ी? शादी के लिए उससे क्या वादे किए गए? 10 दिन में ऐसा क्या हुआ कि 4 साल पुराने प्यार से मोहभंग हुआ और लड़की घर लौट आई? इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने मुंगेर, बांका, भागलपुर और जमुई में लड़की की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। लड़की और उसके परिवार के लोग लोक-लज्जा और लड़के वालों की धमकी के चलते घर छोड़कर चले गए थे। 6 दिन बाद हमें लड़की के पिता मिले। हमने उनसे बात की। उन्होंने बताया कि बेटी घर पर नहीं है। लड़का और उसके घर के लोग हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हमने बेटी को गांव से बाहर रखा है। लड़के वाले लड़की को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आगे पढ़िए, मंशा की जुबानी, कैसे हुआ नियाजुल से प्यार इसके बाद हमने हिंदूवादी संगठन के लोगों से बात की, उन्होंने लड़की का शुद्धिकरण कराया था। उनकी मदद से हम मंशा के पास पहुंचे। उसकी आपबीती सुनी। मंशा की सुरक्षा के लिए हम उसका पता पब्लिक नहीं कर रहे हैं। आगे पढ़ें जैसा मंशा ने बताया… सीन 1- पढ़ाने घर आया, भाई मानती थी, प्यारी बातों से फंसाया इस सबकी शुरुआत करीब 4 साल पहले हुई थी। 10वीं की परीक्षा के बाद मैं इंटर में गई। पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि मुझे शहर भेज सकें। उन्होंने नियाजुल से कहा कि घर आकर पढ़ा दो। मैं जानती थी कि वह मुसलमान है। उसने मुझसे कहा कि मैं हिंदू बन जाऊंगा। कहता था तुम्हारे लिए मैं आर्यन हूं। मैं तो उसे अपना भाई मानती थी। पढ़ाने के दौरान वह मुझसे मीठी-मीठी बातें करता। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। वह मुझसे प्यार भरी बातें करता था। एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया। मैंने साफ मना कर दिया। कहा कि हम दोनों एक गांव के हैं। हम तो भाई-बहन हुए। अलग-अलग धर्म से हैं। हमारे बीच प्यार नहीं हो सकता। सीन 2- कहता था- हां कर दो, नहीं तो जान दे दूंगा, मुझे भी हो गया प्यार मैंने उसके प्रपोजल को ठुकराया तो उसने इमोशनल ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। दिखावा करता कि मेरे बिना नहीं रह सकता। कहता हां कर दो, नहीं तो जान दे दूंगा। मैं कुछ नहीं मांगती थी फिर भी महंगे-महंगे गिफ्ट लेकर आता था। कहता था कि एक बार प्यार के लिए हां कह दो, तुम्हें रानी की तरह रखूंगा। दुनिया की सारी खुशियां दूंगा। तुम जो कहोगी वह करूंगा। तुम्हारे बिना नहीं जी सकता, तुम्हें पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाऊंगा। तुम्हारे माता-पिता को भी खुश रखूंगा। उसकी इन बातों में मैं फंस गई। धीरे-धीरे मुझे भी उससे प्यार हो गया। सीन 3- कहता था तुमसे शादी करने के लिए हिंदू बन जाऊंगा 4 साल तक ऐसे ही चलता रहा। मुझे पता था कि मैं हिन्दू हूं, वह मुसलमान। हमारी शादी नहीं होगी। नियाजुल ने मुझे झांसा दिया कि वह हिंदू बन जाएगा। मुझे यकीन दिलाता रहा कि शादी के समय हिंदू धर्म अपना लेगा। मैंने अपने घर के लोगों से शादी के लिए कहा तो वे तैयार नहीं हुए। मेरी उससे बातचीत बंद करा दी। नियाजुल ने एक दिन चुपके से मुझसे बात की। कहा कि चलो भाग चलते हैं। मैं पहले तैयार नहीं हुई। उसने मुझे प्यार का वास्ता देकर अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। घर से भागने से घर लौटने तक, मंशा ने कैसे गुजारे 10 दिन दिन 1- 29 दिसंबर 2025 29 दिसंबर की सुबह 9 बजे मैं घर से प्रैक्टिकल क्लास करने के बहाने निकली। नियाजुल मुझे रास्ते में मिला। उसके एक दोस्त की मदद से हम दोनों मुंगेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। भागकर कहां जाना है, यह तय नहीं था। जल्दी से जल्दी हमें मुंगेर से बाहर निकलना था। स्टेशन पर पहली ट्रेन दिल्ली की आई। हम दोनों उसी ट्रेन में बैठ गए। अगले दिन दिल्ली पहुंचे। दिन 2- 30 दिसंबर 2025 दिल्ली पहुंचने के बाद नियाजुल शादी करने से मुकर गया। मैंने दबाव डाला तो कहा कि निकाह करूंगा। मैं निकाह करने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने कहा कि हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर लेंगे। उसने अपने किसी जानने वाले को फोन किया, फिर हम स्टेशन से दिल्ली के तीस हजारी पहुंचे। उसने बताया कि वह मुझे एक आर्य समाज मंदिर लेकर आया है। हालांकि, वहां कोई मंदिर नहीं था। एक कमरा था और उसी कमरे में कुछ लोग थे। मुझे तो पहले शक हुआ, लेकिन नियाजुल ने कहा कि हम बाहर कहीं दूसरी जगह शादी नहीं कर सकते। तुम्हारे घर वालों ने थाने में शिकायत की है, पुलिस हमें खोज रही है। बाहर शादी करेंगे तो पुलिस पकड़ लेगी। यह सुनकर मैं शादी करने के लिए तैयार हो गई। वहां जो लोग थे, उनपर मुझे शक हो रहा था। उनकी बोली मुसलमानों जैसी थी। वहां जो पंडित था वह भी ढंग से मंत्र नहीं पढ़ रहा था। उसने जल्दी-जल्दी कागज के टुकड़े जलाकर हवन कराकर शादी करवा दी। इनकी हरकतों से मुझे शक होने लगा कि मेरे साथ कुछ गलत हो रहा है। शादी के बाद नियाजुल ने अपने दोस्त को फोन किया और मुझे उसके कमरे पर ले गया। उस दिन हम दोनों साथ रहे। दिन 3- 31 दिसंबर 2025 मेरे घरवालों ने नियाजुल और उसके परिवार पर केस किया था। उसने मुझ पर दबाव बनाया कि वीडियो बनाकर बोलो कि अपनी मर्जी से शादी की है। खुद लड़का को भगाकर ले आई हूं। मैंने इसके लिए मना कर दिया। नियाजुल ने मेरे साथ बिताए प्राइवेट टाइम का वीडियो बनाया था। उसने उसे वायरल करने की धमकी दी। बोला कि वीडियो में अपनी मर्जी से घर से भागने की बात नहीं कहती हो तो सारे प्राइवेट वीडियो वायरल कर दूंगा। मैं डर गई। मैंने वीडियो बनाया। बताया कि अपनी मर्जी से नियाजुल के साथ आई हूं। वीडियो के साथ शादी के कागज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दिन 4: 1 जनवरी 2026 मेरे एक जानने वाले दादा ने शादी का पेपर देखा। उन्होंने बताया कि यह फर्जी कागज है। मुझे तो पहले से शक था। जब उन्होंने बताया कि यह फर्जी कागज और फर्जी शादी है तो मैं उसके बारे में पता करने लगी। नियाजुल जिस दोस्त के रूम पर मुझे रखे हुए था उसकी गर्लफ्रेंड भी वहीं रहती थी। मैंने उसे पूरी बात बताई। उसने कहा कि इधर ऐसे ही शादियां करते हैं। पंडित और सारे लोग फर्जी हैं। उस शादी के नाम पर पंडित ने मुझसे 25 हजार रुपए लिए थे। मुझे पूरा यकीन हो गया कि मेरे साथ धोखा हुआ है। दिन 5: 2 जनवरी 2026 नियाजुल को उसके दोस्त ने बताया कि वह उसके यहां ज्यादा दिन नहीं रुक सकता। अपने रहने की कोई व्यवस्था कर लो। दिल्ली में हमें रखने के लिए कोई तैयार नहीं था। नियाजुल ने कई दोस्तों से बात की, लेकिन कोई उसे अपने पास बुलाने को तैयार नहीं था। आखिर में उसने अपनी बहन से बात की। उसकी दीदी खगड़िया जिले में अपने घर पर बुलाने के लिए तैयार हो गई। नियाजुल उसी दिन से मुझे प्रताड़ित करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारी मम्मी ने मेरे खिलाफ बयान दिया है। वह हर जगह कह रही है कि मैंने तुम्हारे साथ लव जिहाद किया है। इमोशनल ड्रामा करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारी मम्मी ने मेरा जीवन खराब कर दिया है। बार-बार मुझ पर आरोप लगाने लगा कि मेरी वजह से उसका जीवन खराब हो गया है। दिन 6: 3 जनवरी 2026 3 जनवरी को खगड़िया आने के लिए हम न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पकड़ी। दिन 7: 4 जनवरी 2026 4 जनवरी को हम खगड़िया पहुंचे। उसने मुझे जबरदस्ती बुर्का पहनाया। कहा कि ऐसे बाहर गई तो कोई तुम्हें पहचान लेगा। नियाजुल के साथ मैं उसकी दीदी के घर पहुंची। उसकी दीदी और उसके घर के लोग कहने लगे कि बिना निकाह के इसे नहीं रख सकते। वे लोग मुझ पर मांस खाने के लिए दबाव बनाने लगे। कहते थे मुसलमान घर में शादी हुई है तो गाय का मांस तो खाना पड़ेगा। मैं गुस्सा होती थी तो बोलते थे कि मजाक किया है। खासकर उसकी दीदी धीरे-धीरे मुझ पर गोमांस खाने का दबाव बनाने लगी। उस दिन घर में मीट भी बनाया था। मीट किसका था, मुझे नहीं पता। उन्होंने मेरे ऊपर खाने का काफी दबाव दिया। दिन 8: 5 जनवरी 2026 गाय का मांस खाने के लिए दबाव डाले जाने के बाद मैं बहुत डर गई थी। सोच रही थी कि इन लोगों के चक्कर में कहां फंस गई। वे लोग बार-बार बोलने लगे कि लड़का जिस धर्म का होता है शादी के बाद लड़की भी उसी धर्म की मानी जाती है। वे लोग मुझसे कहते कि तुमने मुसलमान से शादी की है तो तुम भी मुसलमान हो गई हो। मुझे कलमा और 5 वक्त नमाज पढ़ने के लिए कहने लगे। मेरा माइंड वॉश कर मुझे बार-बार इस्लाम अपनाने को कहते। मुझे हथियार दिखाकर डराते थे। नियाजुल की बहन और उसके घर के लोग गाय का मांस खाने के लिए दबाव डालते थे। इससे मुझे समझ आ गया कि किस मुसीबत में फंस गई हूं। लड़के ने पहले कहा था कि मैं भी हिंदू बन जाऊंगा, बाद में मुझे मुस्लिम बनाने पर सभी तुले थे। दिन 9: 6 जनवरी 2026 मैं वहां से निकलना चाहती थी। नियाजुल से कहा कि मुझे यहां नहीं रहना। इतना सुनते ही उसकी बहन के घर के लोग मुझे धमकाने लगे। मेरा मोबाइल फोन छीन लिया। वे लोग मुझे किसी से बात नहीं करने देते थे। मुझे बाहर निकलने नहीं देते थे। मेरे घर वाले नियाजुल पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे थे। वह मुझसे कहता कि सब कुछ तुम्हारी वजह से हुआ है। इससे मेरे दिमाग में आइडिया आया कि यहां से निकलने का यही मौका है। मैंने नियाजुल से कहा कि तुम्हारे फेवर में कोर्ट में बयान दूंगी कि अपनी मर्जी से भागकर शादी की है। वह शुरू में मुझे कोर्ट ले जाने को तैयार नहीं हुआ। काफी कोशिश के बाद वह मुझे मुंगेर कोर्ट ले जाने को राजी हुआ। मैंने उसे यकीन दिलाया था कि कोर्ट में तुम्हारे फेवर में बयान दूंगी तो तुम बच जाओगे। उसने धमकी दी कि अगर खिलाफ बोला तो मेरे पूरे परिवार को जान से मार देगा। दिन 10: 7 जनवरी 2026 मैं कोर्ट के लिए निकल रही थी तो नियाजुल के घर वालों ने मुझे जबरदस्ती बुर्का पहनाया। कहा कि इस्लाम में महिलाएं बिना बुर्का के घर से बाहर नहीं निकलती हैं। कोर्ट में बयान होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल वालों ने मुझे मेरी मम्मी से मिलवाया। मैंने मम्मी को पूरी बात बताई। मम्मी ने मुझे हिम्मत दी। मैं अब वापस उसके पास नहीं जाना चाहती। नियाजुल और उसके परिवार वाले मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि घर से उठा लेंगे। पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। उन लोगों के डर से मैं दूसरी जगह रह रही हूं। मुझे डर है कि मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए। मुस्लिम आदमी ने फर्जी पंडित बनकर शादी कराई। 7 दिन बाद नियाजुल और उसकी बहन गोमांस खाने के लिए दबाव डालने लगे। पहले कहा- हिंदू बन जाऊंगा, बाद में मुकर गया। जबरदस्ती बुर्का पहनाया। मेरा ब्रेनवॉश किया। धर्म बदलने को मजबूर किया।’ यह कहना है मुंगेर की मंशा कुमारी का। वह शादी करने के लिए अपने गांव के नियाजुल नाम के मुस्लिम लड़के के साथ घर से भाग गई थी। 10 दिन बाद माता-पिता के पास लौटी। बताया कि लड़का और उसकी बहन ने गाय का मांस खाने का दबाव डाला। जबरदस्ती बुर्का पहनाया। प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कहा कि मुसलमान हो, गोमांस खाना होगा। भास्कर की रिपोर्ट में जानिए मंशा के साथ 10 दिन में ऐसा क्या हुआ कि वह 4 साल पुराने प्यार को ठुकरा कर घर लौट आई…। मुस्लिम लड़के के पास से आई लड़की का हुआ शुद्धीकरण 29 दिसंबर को मंशा लापता हो गई थी। 31 दिसंबर को उसने एक वीडियो जारी किया। इसमें वह मांग में सिंदूर लगाए हुए थी। उसके साथ नियाजुल भी था। मंशा ने कहा, ‘मैंने नियाजुल से अपनी मर्जी से शादी की है। वह अब मेरा पति है।’ वीडियो जारी करने के 7 दिन बाद 7 जनवरी को वह मुंगेर कोर्ट पहुंची। कहा कि मुझे मुस्लिम लड़के के साथ नहीं रहना है। इसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोग उसे महावीर मंदिर ले गए। गंगाजल से स्नान और पूजा-पाठ कराकर उसका शुद्धीकरण किया गया। लड़का और उसके घर वाले दे रहे हत्या की धमकी एक हिंदू लड़की किस तरह मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ी? शादी के लिए उससे क्या वादे किए गए? 10 दिन में ऐसा क्या हुआ कि 4 साल पुराने प्यार से मोहभंग हुआ और लड़की घर लौट आई? इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने मुंगेर, बांका, भागलपुर और जमुई में लड़की की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। लड़की और उसके परिवार के लोग लोक-लज्जा और लड़के वालों की धमकी के चलते घर छोड़कर चले गए थे। 6 दिन बाद हमें लड़की के पिता मिले। हमने उनसे बात की। उन्होंने बताया कि बेटी घर पर नहीं है। लड़का और उसके घर के लोग हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हमने बेटी को गांव से बाहर रखा है। लड़के वाले लड़की को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आगे पढ़िए, मंशा की जुबानी, कैसे हुआ नियाजुल से प्यार इसके बाद हमने हिंदूवादी संगठन के लोगों से बात की, उन्होंने लड़की का शुद्धिकरण कराया था। उनकी मदद से हम मंशा के पास पहुंचे। उसकी आपबीती सुनी। मंशा की सुरक्षा के लिए हम उसका पता पब्लिक नहीं कर रहे हैं। आगे पढ़ें जैसा मंशा ने बताया… सीन 1- पढ़ाने घर आया, भाई मानती थी, प्यारी बातों से फंसाया इस सबकी शुरुआत करीब 4 साल पहले हुई थी। 10वीं की परीक्षा के बाद मैं इंटर में गई। पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि मुझे शहर भेज सकें। उन्होंने नियाजुल से कहा कि घर आकर पढ़ा दो। मैं जानती थी कि वह मुसलमान है। उसने मुझसे कहा कि मैं हिंदू बन जाऊंगा। कहता था तुम्हारे लिए मैं आर्यन हूं। मैं तो उसे अपना भाई मानती थी। पढ़ाने के दौरान वह मुझसे मीठी-मीठी बातें करता। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। वह मुझसे प्यार भरी बातें करता था। एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया। मैंने साफ मना कर दिया। कहा कि हम दोनों एक गांव के हैं। हम तो भाई-बहन हुए। अलग-अलग धर्म से हैं। हमारे बीच प्यार नहीं हो सकता। सीन 2- कहता था- हां कर दो, नहीं तो जान दे दूंगा, मुझे भी हो गया प्यार मैंने उसके प्रपोजल को ठुकराया तो उसने इमोशनल ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। दिखावा करता कि मेरे बिना नहीं रह सकता। कहता हां कर दो, नहीं तो जान दे दूंगा। मैं कुछ नहीं मांगती थी फिर भी महंगे-महंगे गिफ्ट लेकर आता था। कहता था कि एक बार प्यार के लिए हां कह दो, तुम्हें रानी की तरह रखूंगा। दुनिया की सारी खुशियां दूंगा। तुम जो कहोगी वह करूंगा। तुम्हारे बिना नहीं जी सकता, तुम्हें पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाऊंगा। तुम्हारे माता-पिता को भी खुश रखूंगा। उसकी इन बातों में मैं फंस गई। धीरे-धीरे मुझे भी उससे प्यार हो गया। सीन 3- कहता था तुमसे शादी करने के लिए हिंदू बन जाऊंगा 4 साल तक ऐसे ही चलता रहा। मुझे पता था कि मैं हिन्दू हूं, वह मुसलमान। हमारी शादी नहीं होगी। नियाजुल ने मुझे झांसा दिया कि वह हिंदू बन जाएगा। मुझे यकीन दिलाता रहा कि शादी के समय हिंदू धर्म अपना लेगा। मैंने अपने घर के लोगों से शादी के लिए कहा तो वे तैयार नहीं हुए। मेरी उससे बातचीत बंद करा दी। नियाजुल ने एक दिन चुपके से मुझसे बात की। कहा कि चलो भाग चलते हैं। मैं पहले तैयार नहीं हुई। उसने मुझे प्यार का वास्ता देकर अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। घर से भागने से घर लौटने तक, मंशा ने कैसे गुजारे 10 दिन दिन 1- 29 दिसंबर 2025 29 दिसंबर की सुबह 9 बजे मैं घर से प्रैक्टिकल क्लास करने के बहाने निकली। नियाजुल मुझे रास्ते में मिला। उसके एक दोस्त की मदद से हम दोनों मुंगेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। भागकर कहां जाना है, यह तय नहीं था। जल्दी से जल्दी हमें मुंगेर से बाहर निकलना था। स्टेशन पर पहली ट्रेन दिल्ली की आई। हम दोनों उसी ट्रेन में बैठ गए। अगले दिन दिल्ली पहुंचे। दिन 2- 30 दिसंबर 2025 दिल्ली पहुंचने के बाद नियाजुल शादी करने से मुकर गया। मैंने दबाव डाला तो कहा कि निकाह करूंगा। मैं निकाह करने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने कहा कि हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर लेंगे। उसने अपने किसी जानने वाले को फोन किया, फिर हम स्टेशन से दिल्ली के तीस हजारी पहुंचे। उसने बताया कि वह मुझे एक आर्य समाज मंदिर लेकर आया है। हालांकि, वहां कोई मंदिर नहीं था। एक कमरा था और उसी कमरे में कुछ लोग थे। मुझे तो पहले शक हुआ, लेकिन नियाजुल ने कहा कि हम बाहर कहीं दूसरी जगह शादी नहीं कर सकते। तुम्हारे घर वालों ने थाने में शिकायत की है, पुलिस हमें खोज रही है। बाहर शादी करेंगे तो पुलिस पकड़ लेगी। यह सुनकर मैं शादी करने के लिए तैयार हो गई। वहां जो लोग थे, उनपर मुझे शक हो रहा था। उनकी बोली मुसलमानों जैसी थी। वहां जो पंडित था वह भी ढंग से मंत्र नहीं पढ़ रहा था। उसने जल्दी-जल्दी कागज के टुकड़े जलाकर हवन कराकर शादी करवा दी। इनकी हरकतों से मुझे शक होने लगा कि मेरे साथ कुछ गलत हो रहा है। शादी के बाद नियाजुल ने अपने दोस्त को फोन किया और मुझे उसके कमरे पर ले गया। उस दिन हम दोनों साथ रहे। दिन 3- 31 दिसंबर 2025 मेरे घरवालों ने नियाजुल और उसके परिवार पर केस किया था। उसने मुझ पर दबाव बनाया कि वीडियो बनाकर बोलो कि अपनी मर्जी से शादी की है। खुद लड़का को भगाकर ले आई हूं। मैंने इसके लिए मना कर दिया। नियाजुल ने मेरे साथ बिताए प्राइवेट टाइम का वीडियो बनाया था। उसने उसे वायरल करने की धमकी दी। बोला कि वीडियो में अपनी मर्जी से घर से भागने की बात नहीं कहती हो तो सारे प्राइवेट वीडियो वायरल कर दूंगा। मैं डर गई। मैंने वीडियो बनाया। बताया कि अपनी मर्जी से नियाजुल के साथ आई हूं। वीडियो के साथ शादी के कागज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दिन 4: 1 जनवरी 2026 मेरे एक जानने वाले दादा ने शादी का पेपर देखा। उन्होंने बताया कि यह फर्जी कागज है। मुझे तो पहले से शक था। जब उन्होंने बताया कि यह फर्जी कागज और फर्जी शादी है तो मैं उसके बारे में पता करने लगी। नियाजुल जिस दोस्त के रूम पर मुझे रखे हुए था उसकी गर्लफ्रेंड भी वहीं रहती थी। मैंने उसे पूरी बात बताई। उसने कहा कि इधर ऐसे ही शादियां करते हैं। पंडित और सारे लोग फर्जी हैं। उस शादी के नाम पर पंडित ने मुझसे 25 हजार रुपए लिए थे। मुझे पूरा यकीन हो गया कि मेरे साथ धोखा हुआ है। दिन 5: 2 जनवरी 2026 नियाजुल को उसके दोस्त ने बताया कि वह उसके यहां ज्यादा दिन नहीं रुक सकता। अपने रहने की कोई व्यवस्था कर लो। दिल्ली में हमें रखने के लिए कोई तैयार नहीं था। नियाजुल ने कई दोस्तों से बात की, लेकिन कोई उसे अपने पास बुलाने को तैयार नहीं था। आखिर में उसने अपनी बहन से बात की। उसकी दीदी खगड़िया जिले में अपने घर पर बुलाने के लिए तैयार हो गई। नियाजुल उसी दिन से मुझे प्रताड़ित करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारी मम्मी ने मेरे खिलाफ बयान दिया है। वह हर जगह कह रही है कि मैंने तुम्हारे साथ लव जिहाद किया है। इमोशनल ड्रामा करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारी मम्मी ने मेरा जीवन खराब कर दिया है। बार-बार मुझ पर आरोप लगाने लगा कि मेरी वजह से उसका जीवन खराब हो गया है। दिन 6: 3 जनवरी 2026 3 जनवरी को खगड़िया आने के लिए हम न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पकड़ी। दिन 7: 4 जनवरी 2026 4 जनवरी को हम खगड़िया पहुंचे। उसने मुझे जबरदस्ती बुर्का पहनाया। कहा कि ऐसे बाहर गई तो कोई तुम्हें पहचान लेगा। नियाजुल के साथ मैं उसकी दीदी के घर पहुंची। उसकी दीदी और उसके घर के लोग कहने लगे कि बिना निकाह के इसे नहीं रख सकते। वे लोग मुझ पर मांस खाने के लिए दबाव बनाने लगे। कहते थे मुसलमान घर में शादी हुई है तो गाय का मांस तो खाना पड़ेगा। मैं गुस्सा होती थी तो बोलते थे कि मजाक किया है। खासकर उसकी दीदी धीरे-धीरे मुझ पर गोमांस खाने का दबाव बनाने लगी। उस दिन घर में मीट भी बनाया था। मीट किसका था, मुझे नहीं पता। उन्होंने मेरे ऊपर खाने का काफी दबाव दिया। दिन 8: 5 जनवरी 2026 गाय का मांस खाने के लिए दबाव डाले जाने के बाद मैं बहुत डर गई थी। सोच रही थी कि इन लोगों के चक्कर में कहां फंस गई। वे लोग बार-बार बोलने लगे कि लड़का जिस धर्म का होता है शादी के बाद लड़की भी उसी धर्म की मानी जाती है। वे लोग मुझसे कहते कि तुमने मुसलमान से शादी की है तो तुम भी मुसलमान हो गई हो। मुझे कलमा और 5 वक्त नमाज पढ़ने के लिए कहने लगे। मेरा माइंड वॉश कर मुझे बार-बार इस्लाम अपनाने को कहते। मुझे हथियार दिखाकर डराते थे। नियाजुल की बहन और उसके घर के लोग गाय का मांस खाने के लिए दबाव डालते थे। इससे मुझे समझ आ गया कि किस मुसीबत में फंस गई हूं। लड़के ने पहले कहा था कि मैं भी हिंदू बन जाऊंगा, बाद में मुझे मुस्लिम बनाने पर सभी तुले थे। दिन 9: 6 जनवरी 2026 मैं वहां से निकलना चाहती थी। नियाजुल से कहा कि मुझे यहां नहीं रहना। इतना सुनते ही उसकी बहन के घर के लोग मुझे धमकाने लगे। मेरा मोबाइल फोन छीन लिया। वे लोग मुझे किसी से बात नहीं करने देते थे। मुझे बाहर निकलने नहीं देते थे। मेरे घर वाले नियाजुल पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे थे। वह मुझसे कहता कि सब कुछ तुम्हारी वजह से हुआ है। इससे मेरे दिमाग में आइडिया आया कि यहां से निकलने का यही मौका है। मैंने नियाजुल से कहा कि तुम्हारे फेवर में कोर्ट में बयान दूंगी कि अपनी मर्जी से भागकर शादी की है। वह शुरू में मुझे कोर्ट ले जाने को तैयार नहीं हुआ। काफी कोशिश के बाद वह मुझे मुंगेर कोर्ट ले जाने को राजी हुआ। मैंने उसे यकीन दिलाया था कि कोर्ट में तुम्हारे फेवर में बयान दूंगी तो तुम बच जाओगे। उसने धमकी दी कि अगर खिलाफ बोला तो मेरे पूरे परिवार को जान से मार देगा। दिन 10: 7 जनवरी 2026 मैं कोर्ट के लिए निकल रही थी तो नियाजुल के घर वालों ने मुझे जबरदस्ती बुर्का पहनाया। कहा कि इस्लाम में महिलाएं बिना बुर्का के घर से बाहर नहीं निकलती हैं। कोर्ट में बयान होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल वालों ने मुझे मेरी मम्मी से मिलवाया। मैंने मम्मी को पूरी बात बताई। मम्मी ने मुझे हिम्मत दी। मैं अब वापस उसके पास नहीं जाना चाहती। नियाजुल और उसके परिवार वाले मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि घर से उठा लेंगे। पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। उन लोगों के डर से मैं दूसरी जगह रह रही हूं। मुझे डर है कि मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *