गोरखनाथ मेले में ‘जलपरी’ का दीदार हुआ महंगा:भीड़ को देखते हुए बढ़ा टिकट का रेट, 80 के बजाय 100 रुपए दे रहे लोग

गोरखनाथ मेले में ‘जलपरी’ का दीदार हुआ महंगा:भीड़ को देखते हुए बढ़ा टिकट का रेट, 80 के बजाय 100 रुपए दे रहे लोग

गोरखपुर के ‘खिचड़ी मेले’ में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र जलपरी शो बना हुआ है। मेले में पहली बार ‘जलपरी’ के दीदार के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे है। जिसको देखते हुए अब टिकट का रेट बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में जो टिकट 80 रुपए का था पिछले चार- पांच दिनों से उसका रेट बढ़कर 100 रुपए हो गया है। उसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। टिकट काउंटर पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही। लोग घंटों लाइन में लग कर टिकट ले रहे और फिर इंतजार करके शो देखने जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए बाउंड्री भी लगा वहीं जलपरी को देखने के लिए लोगों का उत्साह और दीवानापन देखते हुए आयोजकों ने जलपरी के टैंक से दर्शकों की दूरी बढ़ा दी है। पहले यहां किसी भी तरह का बाउंड्री नहीं था जिससे लोग जलपरी के पास फोटो खिंचवाते और हाथ मिलाते थे। जलपरी शो को लेकर आने वाले शैलेष शुक्ला ने बताया- बढ़ती भीड़ को देखते हुए चारों तरफ रेलिंग लगानी पड़ी है। नहीं तो लोग बिल्कुल पास पहुंच जाते थे। जिससे पीछे खड़े हुए लोगों को कुछ दिखाई नहीं देता था। अब आराम से लोग देख पाते हैं। जलपरी शो देखने आए सत्येंद्र ने कहा- अब लोगों की भीड़ बढ़ेगी तो टिकट का रेट तो बढ़ेगा ही। खैर जलपरी को देखने के लिए कितना भी पैसा देना पड़े देखेंगे ही। पहली बार आई है, वीडियो में देखा है अब सामने से देखूंगा। शीशे के घर में ‘जलपरी’ का बसेरा एक पारदर्शी टैंक में पानी के अंदर अठखेलियां करती ‘जलपरी’ लोगों को खूब लुभा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी और म्यूजिक के बीच जब यह पानी के अंदर कलाबाजियां दिखाती है, तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक होता है। कभी हार्ट बनाती, कभी फ्लाइंग किश देती तो कभी बच्चों को पास बुलाकर शीशे के अंदर से ही उनसे हाथ मिलाती। यह शो ऐसा है जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद कर रहे हैं। 5 मिनट के शो के लिए हो रहा इंतजार
जलपरी शो को लेकर आने वाले शैलेष शुक्ला ने बताया- मैं इस मेले में पहली बार 3 रियल जल परियों को लेकर आया हूं। शुरुआत में ही रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा। सुबह 10 से शो चालू हो जाता है। जिसमें हर कुछ देर बाद 5 मिनट का शो दर्शकों को दिखाया जाता है। 100 रुपए टिकट के प्राइज है। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा रहा। उम्मीद है अंत तक बढ़िया आमदनी होगी। सेल्फी और वीडियो की मची होड़ सोशल मीडिया के इस दौर में ‘जलपरी’ के साथ डिजिटल यादें संजोने की होड़ मची है। जैसे ही जलपरी टैंक के करीब आती है, लोग अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगते हैं। खासकर बच्चों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। मेले में आए एक दर्शक ने बताया कि अब तक कहानियों और फिल्मों में ही जलपरी देखी थी, लेकिन बाबा के दरबार में इसे सामने से देख कर वाकई बहुत अच्छा लग रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *