आधुनिक शिक्षा देने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास की शुरुआत

पत्थलगडा |गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जगरनाथी में स्मार्ट क्लास रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। पत्थलगडा और सिमरिया प्रखंड के सीमाने में नावाडीह के जगरनाथी स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई है। विद्यालय कक्षा में डिजिटल बोर्ड स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से डिजिटल कंटेंट के सहारे पढ़ाई कराई जा रही है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों को दृश्य-श्रव्य (ऑडियो-वीडियो) तरीके से समझने का अवसर मिल रहा है। जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों में वृद्धि हो रही है। यह तकनीक बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने में प्रभावी साबित हो रही है। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए मोबाइल एप की भी शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से पढ़ाई से संबंधित जानकारी, होमवर्क, नोटिस, उपस्थिति एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी सीधे अभिभावकों तक पहुँचाई जा रही है। जिससे स्कूल और पेरेंट्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है। पत्थलगडा |गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जगरनाथी में स्मार्ट क्लास रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। पत्थलगडा और सिमरिया प्रखंड के सीमाने में नावाडीह के जगरनाथी स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई है। विद्यालय कक्षा में डिजिटल बोर्ड स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से डिजिटल कंटेंट के सहारे पढ़ाई कराई जा रही है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों को दृश्य-श्रव्य (ऑडियो-वीडियो) तरीके से समझने का अवसर मिल रहा है। जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों में वृद्धि हो रही है। यह तकनीक बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने में प्रभावी साबित हो रही है। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए मोबाइल एप की भी शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से पढ़ाई से संबंधित जानकारी, होमवर्क, नोटिस, उपस्थिति एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी सीधे अभिभावकों तक पहुँचाई जा रही है। जिससे स्कूल और पेरेंट्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *