गिद्धौर| थाना क्षेत्र के गांगपुर में जमीन विवाद को लेकर मुकेश यादव तथा प्रमोद यादव के पक्ष में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रमोद यादव पिता तुलसी यादव ने थाना में आवेदन देकर कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें मुकेश यादव, प्यास देवी, शांति देवी, ऋषि कुमार, उर्मिला देवी, अशोक यादव सहित अन्य शामिल है। जबकि मुकेश यादव ने भी आवेदन देकर छः लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।इनमें प्रमोद यादव, प्रवेश यादव,तुलसी यादव, उमा देवी, रजनी देवी, रंजू देवी शामिल है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकेश यादव तथा प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भास्कर न्यूज | चतरा राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का पांच दिवसीय चतरा जिला प्रवास 14 जनवरी को सम्पन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। राजद चतरा के जिला प्रवक्ता मुरारी साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चतरा जिले के दौरे पर रहे। प्रवास के क्रम में 10 जनवरी को कृष्णा साहू द्वारा आयोजित सामाजिक बैठक में उनकी सहभागिता रही। वहीं 11 जनवरी को राजद के समागम सह वनभोज कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ वे शामिल हुए।11 से 14 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष ने गांव -गांव एवं घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस क्रम में चतरा नगर के चिरैयाटांड़, गिद्धौर प्रखंड के गांगपुर, हंटरगंज प्रखंड के जोरी एवं दंतार, प्रतापपुर प्रखंड के लिप्ता, कुबड़ी, बंसी, हुमाजांग एवं सिजुआ सहित कई गांवों में आयोजित बैठकों में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली एवं सामाजिक लोगों से घर-घर जाकर संवाद स्थापित किया।इस दौरान उनके साथ राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रधान महासचिव संजय स्नेही, राजद चतरा के जिला प्रवक्ता मुरारी साव, राजद व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू एवं सामाजिक कार्यकर्ता नन्द किशोर साहू उपस्थित थे। इसके अलावा सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पिंटु साहू, कमलेश साहू, विशुन साव, दिलीप कुमार साहू, जयराम साहू, राजु साहू, शिवदत्त प्रसाद साहू एवं प्रिंस गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल थे। गिद्धौर| थाना क्षेत्र के गांगपुर में जमीन विवाद को लेकर मुकेश यादव तथा प्रमोद यादव के पक्ष में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रमोद यादव पिता तुलसी यादव ने थाना में आवेदन देकर कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें मुकेश यादव, प्यास देवी, शांति देवी, ऋषि कुमार, उर्मिला देवी, अशोक यादव सहित अन्य शामिल है। जबकि मुकेश यादव ने भी आवेदन देकर छः लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।इनमें प्रमोद यादव, प्रवेश यादव,तुलसी यादव, उमा देवी, रजनी देवी, रंजू देवी शामिल है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकेश यादव तथा प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भास्कर न्यूज | चतरा राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का पांच दिवसीय चतरा जिला प्रवास 14 जनवरी को सम्पन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। राजद चतरा के जिला प्रवक्ता मुरारी साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चतरा जिले के दौरे पर रहे। प्रवास के क्रम में 10 जनवरी को कृष्णा साहू द्वारा आयोजित सामाजिक बैठक में उनकी सहभागिता रही। वहीं 11 जनवरी को राजद के समागम सह वनभोज कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ वे शामिल हुए।11 से 14 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष ने गांव -गांव एवं घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस क्रम में चतरा नगर के चिरैयाटांड़, गिद्धौर प्रखंड के गांगपुर, हंटरगंज प्रखंड के जोरी एवं दंतार, प्रतापपुर प्रखंड के लिप्ता, कुबड़ी, बंसी, हुमाजांग एवं सिजुआ सहित कई गांवों में आयोजित बैठकों में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली एवं सामाजिक लोगों से घर-घर जाकर संवाद स्थापित किया।इस दौरान उनके साथ राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रधान महासचिव संजय स्नेही, राजद चतरा के जिला प्रवक्ता मुरारी साव, राजद व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू एवं सामाजिक कार्यकर्ता नन्द किशोर साहू उपस्थित थे। इसके अलावा सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पिंटु साहू, कमलेश साहू, विशुन साव, दिलीप कुमार साहू, जयराम साहू, राजु साहू, शिवदत्त प्रसाद साहू एवं प्रिंस गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल थे।


