डिलीवरी को कराया भर्ती, लापवाही से हुई प्रसूता की मौत:परिजनों ने आगरा के उत्तम हॉस्पिटल पर लगाया आरोप, सड़क पर शव रख किया हंगामा

डिलीवरी को कराया भर्ती, लापवाही से हुई प्रसूता की मौत:परिजनों ने आगरा के उत्तम हॉस्पिटल पर लगाया आरोप, सड़क पर शव रख किया हंगामा

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित उत्तम हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डिलीवरी के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने और मौत हो जाने से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। जानकारी के अनुसार, प्रसूता को डिलीवरी के लिए उत्तम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर उचित इलाज और रेफर की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे महिला की मौत हो गई। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *