बर्रा पुलिस ने पिस्टल लगाकर युवक को अगवा करके 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज है, जबकि अन्य की तलाश में टीमें लगी है। पुलिस ने आरोपी को अंधा कुआं के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित की मां ने 6 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। 11 जनवरी को पीड़ित की मां ने दर्ज कराया था मुकदमा डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वैष्णवी विहार गुजैनी निवासी सुनीता सचान ने घाटमपुर के जवाहर नगर पूर्वी के माेनू सचान, ऋतिक प्रजापति, शिवम सचान उर्फ कंपट, हर्षित सचान, कृष्णा सैनी, आयुष तिवारी समेत अन्य के खिलाफ 11 जनवरी को मुकदमा कराया था। आरोप था कि उनका बेटा प्रियांशु सचान बर्रा स्थित सुमित मैगी प्वाइंट पर बैठकर चाय पी रहा था, तभी आरोपी मोनू सचान ने पिस्टल लगाकर अगवा कर करके अपने घर ले गए। जहां आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उसकी मां से 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, जिसमें 20 लाख मिल गए और 20 लाख बकाया है। अगर एक घंटे में उसकी मां ने उसके बताए हुए खाते में रकम ट्रांसफर नहीं की तो उसकी हत्या कर दें। इतना ही नहीं बेटे काे पिस्टल देकर खुद की कनपटी में लगाने का दबाव बनाया। इनकार पर चाकू से वार किया, जो उसके चेहरे पर लगी। कहा, अगर रकम नहीं मिली तो उसकी हत्या करके घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए वीडियो भी वायरल कर देंगे। हालांकि प्रियांशु आरोपियों को गच्चा देकर वहां से भाग आया और फिर स्वजन ने घटना की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। इसी मामले में आरोपी आयुष तिवारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।


