सोनभद्र में महिला से घर में छेड़खानी:पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, मेडिकल जांच के लिए भेजा

सोनभद्र में महिला से घर में छेड़खानी:पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, मेडिकल जांच के लिए भेजा

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपने ननिहाल में रह रही थी। वह अपने मामा के घर से कुछ दूरी पर एक अलग मकान में रहती थी। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार रात धोबही गांव के ही दो युवक रामनाथ चौहान (28) पुत्र गुलाब चौहान और शशिकांत चौहान (45) पुत्र रमाकांत चौहान नशे के धूत होकर विक्षिप्त महिला के घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वहीं घटना के बाद अर्धनग्न अवस्था में विक्षिप्त महिला को गांव में घूमता देखा तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि महिला के रिश्ते के मामा के लड़के ने छेड़खानी और मारपीट की तहरीर दी है, जिसके आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, लेकिन महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण उसकी जांच नहीं हो सकी। शुक्रवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *