सोनभद्र में शराब की दुकान से चोरी में 3 गिरफ्तार:लाखों की शराब और नकदी बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

सोनभद्र में शराब की दुकान से चोरी में 3 गिरफ्तार:लाखों की शराब और नकदी बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकरहट में देशी शराब और बीयर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बड़ी मात्रा में शराब और नकदी बरामद की है। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पकरहट में नहर के रास्ते तीन संदिग्ध युवक ग्राम सिकरिया की ओर जा रहे हैं। मुखबिर ने आशंका जताई कि ये युवक चोरी की घटना में शामिल हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10/11 जनवरी की रात करीब 12 बजे शराब की दुकान में चोरी की थी। वे दोबारा चोरी की नीयत से रेकी करने आए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 14,160 नगद, दो पेटियों में 90 अदद देशी शराब (बंटी-बबली), एक झोले में 44 पीस देशी शराब और एक झोले में 16 कैन टबोर्ग बीयर बरामद की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान साहिद (21) निवासी ग्राम पगिया थाना करमा, ओमप्रकाश (19) निवासी ओईनी चौबे थाना करमा और प्रियांशु जायसवाल (19 ) मिल्लत नगर थाना ओबरा के रूप में हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *