गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, इकलौते बेटे की डूबने से मौत से मचा कोहराम

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, इकलौते बेटे की डूबने से मौत से मचा कोहराम

चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू सिंह का 16 वर्षीय बेटा श्रेयस सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान चारों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मछुआरों और नाविकों ने तुरंत मदद की। तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन श्रेयस गहरे पानी में डूब गया।

परिवार में मचा कोहराम

करीब आधे घंटे की तलाश के बाद नाविकों ने श्रेयस को नदी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रेयस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पहली बार गंगा स्नान करने गया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शवों को परिजनों को सौंप दिया। मकर संक्रांति के पर्व पर इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *