सोनभद्र मेडिकल कॉलेज अवासीय परिसर मे महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार:3 कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप, 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज अवासीय परिसर मे महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार:3 कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप, 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

सोनभद्र के मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर में दो सीटी स्कैन महिला कर्मियों ने तीन कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह घटना 10 जनवरी की रात की बताई जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के पांच दिन बाद भी उनकी प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। पीड़ितों के अनुसार, वे सीटी स्कैन विभाग में अटेंडेंट और नर्स के पद पर कार्यरत हैं। 10 जनवरी की रात करीब नौ बजे वे अपने कमरे में सो रही थीं, तभी उनके दरवाजे पर गाली देने और पीटने की आवाज आई। दरवाजा खोलने पर नशे की हालत में तीन लोग खड़े मिले। आरोप है कि तीनों ने नाम पूछने के बाद कुछ कॉपी/कागजात मांगे और खुद को अस्पताल का प्रशासन बताया। जब पीड़ितों ने कहा कि उनके वरिष्ठ मौजूद नहीं हैं और सुबह बात की जाएगी, तो आरोपित जबरन कमरे में घुस गए। पीड़ितों ने बताया कि आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया और धमकी भी दी। घटना के तुरंत बाद, पीड़ितों ने 1090 पुलिस सेवा और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि कोतवाली मैं इसकी शिकायत की गई थी लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पीड़ित महिला कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से आहत हैं और स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *