मधेपुरा कोर्ट परिसर में बुधवार को बाइक चोरी के प्रयास में दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। करीब एक घंटे तक कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट निवासी प्रेमखुश कुमार बुधवार को किसी निजी कार्य से मधेपुरा कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक कोर्ट परिसर में खड़ी की और आवश्यक काम निपटाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान दो युवक उनकी बाइक के पास पहुंचे और बाइक का लॉक खोलकर चोरी करने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर प्रेमखुश कुमार ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद अधिवक्ता और अन्य लोग मौके पर जुट गए। जवान मौके पर पहुंचे,दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाया लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभालते हुए दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाया पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान धुरगांव वार्ड-11 निवासी अमित कुमार और भतखोड़ा निवासी दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा कोर्ट परिसर में बुधवार को बाइक चोरी के प्रयास में दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। करीब एक घंटे तक कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट निवासी प्रेमखुश कुमार बुधवार को किसी निजी कार्य से मधेपुरा कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक कोर्ट परिसर में खड़ी की और आवश्यक काम निपटाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान दो युवक उनकी बाइक के पास पहुंचे और बाइक का लॉक खोलकर चोरी करने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर प्रेमखुश कुमार ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद अधिवक्ता और अन्य लोग मौके पर जुट गए। जवान मौके पर पहुंचे,दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाया लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभालते हुए दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाया पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान धुरगांव वार्ड-11 निवासी अमित कुमार और भतखोड़ा निवासी दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


