डीहकुसुंभा ने आसनसोल को 166 रनों से हराया:बाबा कामेश्वरनाथ टूर्नामेंट में बसंत कुमार मैन ऑफ द मैच

डीहकुसुंभा ने आसनसोल को 166 रनों से हराया:बाबा कामेश्वरनाथ टूर्नामेंट में बसंत कुमार मैन ऑफ द मैच

शेखपुरा में स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय मैदान में आयोजित बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में जिले की डीहकुसुंभा टीम ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल टीम को बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में डीहकुसुंभा की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया। डीहकुसुंभा ने बनाए 266 रन टूर्नामेंट के आयोजक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि टॉस जीतकर डीहकुसुंभा टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से राते यादव ने 44 गेंदों पर तूफानी 89 रन बनाए, जबकि राज शर्मा ने मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की तेज पारी खेली। आसनसोल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम कुमार ने 2 विकेट और टून्ना कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। 100 रन पर सिमटी आसनसोल की टीम 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसनसोल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम महज 100 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने 20 रन और मोहित कुमार ने 15 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सके। बसंत कुमार की घातक गेंदबाजी डीहकुसुंभा की ओर से गेंदबाजी में बसंत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि विजय लाल ने 3 विकेट अपने नाम किए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए बसंत कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। ठंड में धूप और क्रिकेट का आनंद मंद-मंद पछुआ हवा और खिली धूप के बीच खेले जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से खेल प्रेमियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शेखपुरा में स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय मैदान में आयोजित बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में जिले की डीहकुसुंभा टीम ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल टीम को बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में डीहकुसुंभा की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया। डीहकुसुंभा ने बनाए 266 रन टूर्नामेंट के आयोजक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि टॉस जीतकर डीहकुसुंभा टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से राते यादव ने 44 गेंदों पर तूफानी 89 रन बनाए, जबकि राज शर्मा ने मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की तेज पारी खेली। आसनसोल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम कुमार ने 2 विकेट और टून्ना कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। 100 रन पर सिमटी आसनसोल की टीम 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसनसोल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम महज 100 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने 20 रन और मोहित कुमार ने 15 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सके। बसंत कुमार की घातक गेंदबाजी डीहकुसुंभा की ओर से गेंदबाजी में बसंत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि विजय लाल ने 3 विकेट अपने नाम किए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए बसंत कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। ठंड में धूप और क्रिकेट का आनंद मंद-मंद पछुआ हवा और खिली धूप के बीच खेले जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से खेल प्रेमियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *