मैनपुरी में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:जमकर चले लाठी डंडे, महिलाएं भी शामिल; पुलिस जांच जारी

मैनपुरी में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:जमकर चले लाठी डंडे, महिलाएं भी शामिल; पुलिस जांच जारी

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जमीन से जुड़े राजस्व विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। यह बातचीत जल्द ही मामूली कहासुनी और गाली-गलौज में बदल गई, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ के सामने उनके प्रयास विफल रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस झड़प में महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं। इस मामले में थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दो पक्षों में हुई मारपीट के वीडियो की जानकारी मिली है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि वायरल वीडियो किस गांव का है और विवाद की वास्तविक वजह क्या है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *