जीजा ने मामूली विवाद पर की साले की हत्या,आरोपी गिरफ्तार:सूरजपुर में शव को जलाकर जंगल में फेंका, पुलिस ने बरामद किया कंकाल

जीजा ने मामूली विवाद पर की साले की हत्या,आरोपी गिरफ्तार:सूरजपुर में शव को जलाकर जंगल में फेंका, पुलिस ने बरामद किया कंकाल

कोरिया जिले के गोल्हाघाट में अपनी छोटी बहन के घर मेहमानी करने गए युवक की उसके जीजा ने मामूली विवाद पर हत्या कर दी और शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया। गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस को जीजा पर शक हुआ तो पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। युवक ने हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंकने की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक का कंकाल बरामद किया है। मामला सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के ग्राम तेंदूपारा का निवासी टेकराम भगत (47 वर्ष) 25 दिसंबर 2025 को घूमने के लिए अपनी छोटी बहन संतरा सिंह के घर कोरिया जिले के गोल्हाघाट गया था। वह कुछ दिनों तक अपनी बहन के घर रुका था। 04 जनवरी 2026 को वह वापस घर जाने के लिए बहनोई खेलसाय सिंह के साथ निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। बहन ने दर्ज कराई गुमशुदगी, बहनोई निकला हत्यारा
बड़े भाई के घर नहीं पहुंचने पर बहन संतरा सिंह एवं परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। संतरा सिंह ने बैकुंठपुर कोतवाली थाने में अपने बड़े भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गुमशुदा टेकराम भगत अपने बहनोई खेलसाय के साथ घर से निकला था। खेलसाय से पुलिस ने पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदल रहा था। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने टेकराम भगत की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंकने की जानकारी दी। मामूली विवाद पर गला घोंटकर हत्या
खेलसाय सिंह ने बताया कि 04 जनवरी को वह टेकराम भगत के साथ तिवरागुड़ी, चोरकीपानी पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद से आक्रोशित खेलसाय ने गमछे से टेकराम का गला दबा दिया। उसकी मौत हो गई तो उसने शव को छिपा दिया। रात को आरोपी खेलसाय घटनास्थल से शव को लेकर अपने घर के पीछे बाड़ी में पहुंचा ओर शव में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने शव को मिट्टी व सूखे पत्ते से ढक दिया। 06 जनवरी 2026 को उसने शव को निकालकर घुटरी पहाड़ के खाई में फेंक दिया। 10 जनवरी को उसने खाई से मृतक के जला हुआ जैकेट व गला घोटने में प्रयुक्त गमछा को प्लास्टिक बोरे में भरकर रघुवीरपुर प्लांटेशन जंगल में ले जाकर जला दिया। बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घुटरी पहाड़ के जंगल से मृतक का जला हुआ कंकाल बरामद किया। घटनास्थल रामानुजनगर थाना क्षेत्र होने के कारण कोरिया पुलिस ने केस डायरी रामानुजनगर थाना क्षेत्र को भेज दी। रामानुजनगर पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238 का अपराध दर्ज किया। रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी खेलसाय (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *