भागलपुर के सबौर प्रखंड में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की टीम ने आज अलग-अलग सरकारी संस्थानों और योजनाओं का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व वित्त मंत्रालय के एचओडी प्रवीण रंजन ने किया। निरीक्षण के दौरान सबौर अस्पताल, बहादुरपुर हाई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत प्रखंड के कई प्रमुख स्थलों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में एचओडी प्रवीण रंजन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रगति, काम की गुणवत्ता और आम जनता को मिल रहे लाभों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। टीम ने रिकॉर्ड, रजिस्टर, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त निरीक्षण के दौरान प्रवीण रंजन ने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूरी ईमानदारी से पूरा करें, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का वास्तविक फायदा आम लोगों तक पहुंचे। सरकारी योजनाओं की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि जमीनी स्तर पर उनका सही तरीके से क्रियान्वयन हो। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया। भागलपुर के सबौर प्रखंड में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की टीम ने आज अलग-अलग सरकारी संस्थानों और योजनाओं का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व वित्त मंत्रालय के एचओडी प्रवीण रंजन ने किया। निरीक्षण के दौरान सबौर अस्पताल, बहादुरपुर हाई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत प्रखंड के कई प्रमुख स्थलों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में एचओडी प्रवीण रंजन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रगति, काम की गुणवत्ता और आम जनता को मिल रहे लाभों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। टीम ने रिकॉर्ड, रजिस्टर, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त निरीक्षण के दौरान प्रवीण रंजन ने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूरी ईमानदारी से पूरा करें, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का वास्तविक फायदा आम लोगों तक पहुंचे। सरकारी योजनाओं की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि जमीनी स्तर पर उनका सही तरीके से क्रियान्वयन हो। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया।


