शेखपुरा जिले की कोरमा थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब के खिलाफ एक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भदौंसी और डीह कुसुंभा गांवों के टाल क्षेत्र से कुल 995 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई। पुलिस ने भदौंसी गांव के उत्तर में गेहूं, सरसों और मसूर के खेतों से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इसी तरह डीह कुसुंभा गांव से उत्तर मसूर के खेतों में भी बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब मिली। गुप्त सूचना के आधार पर, भदौंसी गांव के बधार से 695 लीटर और डीह कुसुंभा से लगभग 300 लीटर शराब जब्त की गई। कोरमा थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस और उत्पाद विभाग के लगातार दबाव के कारण शराब कारोबारी अब दूर-दराज के खेतों और झाड़ियों में छिपकर शराब बनाने में लगे हुए हैं। पकड़े जाने के डर से कारोबारी शराब से भरे डिब्बों और प्लास्टिक गैलनों को जमीन के नीचे गाड़ देते हैं। बरामद की गई सभी अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस पूरी कार्रवाई का पुलिस द्वारा वीडियो साक्ष्य भी इकट्ठा किया गया है। पुलिस ने शराब कारोबारियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि वे इस क्षेत्र में शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। शेखपुरा जिले की कोरमा थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब के खिलाफ एक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भदौंसी और डीह कुसुंभा गांवों के टाल क्षेत्र से कुल 995 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई। पुलिस ने भदौंसी गांव के उत्तर में गेहूं, सरसों और मसूर के खेतों से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इसी तरह डीह कुसुंभा गांव से उत्तर मसूर के खेतों में भी बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब मिली। गुप्त सूचना के आधार पर, भदौंसी गांव के बधार से 695 लीटर और डीह कुसुंभा से लगभग 300 लीटर शराब जब्त की गई। कोरमा थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस और उत्पाद विभाग के लगातार दबाव के कारण शराब कारोबारी अब दूर-दराज के खेतों और झाड़ियों में छिपकर शराब बनाने में लगे हुए हैं। पकड़े जाने के डर से कारोबारी शराब से भरे डिब्बों और प्लास्टिक गैलनों को जमीन के नीचे गाड़ देते हैं। बरामद की गई सभी अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस पूरी कार्रवाई का पुलिस द्वारा वीडियो साक्ष्य भी इकट्ठा किया गया है। पुलिस ने शराब कारोबारियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि वे इस क्षेत्र में शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।


