गया में मामूली विवाद पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:गहरपुर में भीड़ की पिटाई से 55 साल के मधेश पासवान की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

गया में मामूली विवाद पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:गहरपुर में भीड़ की पिटाई से 55 साल के मधेश पासवान की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

गयाजी के टिकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने खौफनाक शक्ल ले ली। साइकिल से धक्का लगने की छोटी-सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गहरपुर निवासी मधेश पासवान (55) की मौत हो गई। इस घटना के बाद टिकारी अनुमंडल अस्पताल में हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस हालात संभालने में परेशान दिखी। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान भी हुई। साइकिल से युवक को धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद परिजनों के मुताबिक, मधेश पासवान गांव के भीतर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी साइकिल से दूसरे पक्ष के एक युवक को हल्का धक्का लग गया। धक्का लगने पर कहासुनी शुरू हुई। मृतक के बेटे सूरज पासवान का कहना है कि उनके पिता ने जब विरोध जताया तो सामने वाले पक्ष के लोग उग्र हो गए। कुछ ही देर में 20 से 25 लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मधेश पासवान को चारों ओर से घेरकर बेरहमी से पीटा गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों तरफ से मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी बीच मधेश पासवान को सिर में चोट लगी और वे गिर पड़े। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। सिर और शरीर पर पर आई गंभीर चोटें हमले के दौरान सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बीच ही मधेश पासवान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें टिकारी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का कोहराम मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण फूट-फूटकर रोने लगे। गुस्से में आकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर टिकारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात काबू में लाना आसान नहीं था। करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई। मृतक के बेटे ने दर्ज कराई FIR मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुशांत कुमार चंचल मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर किसी तरह उन्हें शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टिकारी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे सूरज पासवान के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुशांत चंचल का कहना है कि, ‘घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।’ उधर गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। लोग सरेआम हुई इस पिटाई और मौत से सहमे हुए हैं। परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। गयाजी के टिकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने खौफनाक शक्ल ले ली। साइकिल से धक्का लगने की छोटी-सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गहरपुर निवासी मधेश पासवान (55) की मौत हो गई। इस घटना के बाद टिकारी अनुमंडल अस्पताल में हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस हालात संभालने में परेशान दिखी। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान भी हुई। साइकिल से युवक को धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद परिजनों के मुताबिक, मधेश पासवान गांव के भीतर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी साइकिल से दूसरे पक्ष के एक युवक को हल्का धक्का लग गया। धक्का लगने पर कहासुनी शुरू हुई। मृतक के बेटे सूरज पासवान का कहना है कि उनके पिता ने जब विरोध जताया तो सामने वाले पक्ष के लोग उग्र हो गए। कुछ ही देर में 20 से 25 लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मधेश पासवान को चारों ओर से घेरकर बेरहमी से पीटा गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों तरफ से मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी बीच मधेश पासवान को सिर में चोट लगी और वे गिर पड़े। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। सिर और शरीर पर पर आई गंभीर चोटें हमले के दौरान सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बीच ही मधेश पासवान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें टिकारी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का कोहराम मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण फूट-फूटकर रोने लगे। गुस्से में आकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर टिकारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात काबू में लाना आसान नहीं था। करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई। मृतक के बेटे ने दर्ज कराई FIR मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुशांत कुमार चंचल मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर किसी तरह उन्हें शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टिकारी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे सूरज पासवान के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुशांत चंचल का कहना है कि, ‘घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।’ उधर गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। लोग सरेआम हुई इस पिटाई और मौत से सहमे हुए हैं। परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *