मुंबई महानगरपालिका (BMC) के लिए मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। ‘जनमत’, ‘टाइम्स नाउ’ और ‘रुद्र रिसर्च’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) को जबरदस्त झटका लग सकता है।
जनमत एग्जिट पोल: महायुति 138 सीटों के साथ सबसे आगे
‘जनमत’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई की सत्ता पर पिछले 25 वर्षों से काबिज ठाकरे परिवार का किला ढहता नजर आ रहा है।
भाजपा + शिंदे की शिवसेना गठबंधन: 138 सीटें
उद्धव ठाकरे + राज ठाकरे + NCP शरद पवार गठबंधन: 62 सीटें
कांग्रेस + वंचित बहुजन आघाडी गठबंधन: 20 सीटें
अन्य: 07 सीटें
टाइम्स नाउ (Times Now) एग्जिट पोल: वोट शेयर में भी भाजपा अव्वल
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई में न केवल सीटों के मामले में बल्कि वोट शेयर के मामले में भी भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है।
भाजपा + शिंदे की शिवसेना: 42-45% वोट शेयर
शिवसेना (UBT) + मनसे: 34-37% वोट शेयर
कांग्रेस + वंचित बहुजन आघाडी: 13-15% वोट शेयर
अन्य: 6-8% वोट शेयर
लोकशाही-रुद्र रिसर्च एग्जिट पोल: महायुति को 121 सीटें
लोकशाही और रुद्र रिसर्च के आंकड़ों में भी महायुति को जीत का प्रबल दावेदार बताया गया है।
भाजपा + शिंदे शिवसेना: 121 सीटें
उद्धव ठाकरे + राज ठाकरे + NCP शरद पवार गठबंधन: 71 सीटें
कांग्रेस + वंचित: 25 सीटें
अन्य: 10 सीटें
उद्धव-राज की जोड़ी रही बेअसर?
इन चुनावों में करीब 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आए थे, जिसे मराठी वोट बैंक को एकजुट करने का बड़ा दांव माना जा रहा था। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि मतदाताओं ने विकास और भाजपा गठबंधन के ट्रिपल इंजन वाले विकास पर ज्यादा भरोसा जताया है। यदि ये नतीजे हकीकत में बदलते हैं, तो यह उद्धव ठाकरे के लिए अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका होगा।
16 जानवरों को आएंगे नतीजे
बता दें कि ये केवल एग्जिट पोल के अनुमान हैं। आधिकारिक चुनाव परिणाम शुक्रवार 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मुंबई का असली किंग कौन बनेगा।


