बिहार की टीम ने उत्तर प्रदेश को हराया:151 रनों का लक्ष्य दिया था, मिलियन टूर्नामेंट का खिताब जीता

बिहार की टीम ने उत्तर प्रदेश को हराया:151 रनों का लक्ष्य दिया था, मिलियन टूर्नामेंट का खिताब जीता

औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में आयोजित मिलियन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम ने उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम को 81 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम में भोजपुर के इस जीत के साथ बिहार की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल का लोहा मनवाया। मैच में उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 25 रन बनाकर कप्तान आउट बिहार की ओर से कप्तान प्रियांशी रानी और आकांक्षा ने पारी की शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। कप्तान प्रियांशी रानी 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं। अमृता बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरीं और आकांक्षा के साथ मिलकर आक्रामक खेल दिखाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, जिससे बिहार की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। चार चौकों की मदद से 48 रन बनाए आकांक्षा ने 32 गेंदों में एक छक्का और चार चौकों की मदद से 48 रन बनाए। अमृता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। निर्धारित 12 ओवरों में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में शिल्पी और श्वेता को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम बिहार की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना पाई। बिहार की ओर से श्रेया सुहानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वर्षा को दो विकेट मिले, जबकि प्रिया और कप्तान प्रियांशी रानी ने एक-एक विकेट झटका। इस तरह बिहार महिला क्रिकेट टीम ने मुकाबला 81 रनों से जीतकर कप पर कब्जा जमाया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमृता को वुमन ऑफ द मैच चुना गया। औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में आयोजित मिलियन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम ने उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम को 81 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम में भोजपुर के इस जीत के साथ बिहार की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल का लोहा मनवाया। मैच में उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 25 रन बनाकर कप्तान आउट बिहार की ओर से कप्तान प्रियांशी रानी और आकांक्षा ने पारी की शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। कप्तान प्रियांशी रानी 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं। अमृता बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरीं और आकांक्षा के साथ मिलकर आक्रामक खेल दिखाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, जिससे बिहार की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। चार चौकों की मदद से 48 रन बनाए आकांक्षा ने 32 गेंदों में एक छक्का और चार चौकों की मदद से 48 रन बनाए। अमृता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। निर्धारित 12 ओवरों में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में शिल्पी और श्वेता को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम बिहार की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना पाई। बिहार की ओर से श्रेया सुहानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वर्षा को दो विकेट मिले, जबकि प्रिया और कप्तान प्रियांशी रानी ने एक-एक विकेट झटका। इस तरह बिहार महिला क्रिकेट टीम ने मुकाबला 81 रनों से जीतकर कप पर कब्जा जमाया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमृता को वुमन ऑफ द मैच चुना गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *