गया शहर के टावर चौक पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया। सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और उनकी प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा और साहसिक नेतृत्व की प्रेरणा देती रहेगी। इंदिरा गांधी पूरे देश की नेता थी सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश की नेता थीं। उन्होंने गरीब, किसान और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि टावर चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित होना गया शहर के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान की याद दिलाएगी। समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘इंदिरा गांधी अमर रहें’ के नारे लगाए और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। गया शहर के टावर चौक पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया। सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और उनकी प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा और साहसिक नेतृत्व की प्रेरणा देती रहेगी। इंदिरा गांधी पूरे देश की नेता थी सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश की नेता थीं। उन्होंने गरीब, किसान और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि टावर चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित होना गया शहर के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान की याद दिलाएगी। समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘इंदिरा गांधी अमर रहें’ के नारे लगाए और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।


