BCB issues show cause to director Nazmul Islam: बांग्लादेश क्रिकेटरों की सभी फार्मेट से बहिष्कार की धमकी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) नींद से जाग गया है। बीसीबी ने गुरुवार को अपने डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को नेशनल क्रिकेटर्स पर विवादित टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नोआखली एक्सप्रेस और चट्टोग्राम रॉयल्स के बीच बीपीएल मैच का टॉस देरी से हुआ, क्योंकि दोनों टीमें वेन्यू पर नहीं पहुंची थीं। यह देरी खिलाड़ियों के कड़े रुख के बाद हुई, जिन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक नजमुल बोर्ड से इस्तीफा नहीं देते, वे सभी क्रिकेट का बहिष्कार करेंगे।
आपत्तिजनक टिप्पणियों पर जताया खेद
बता दें कि क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) के रुख को देखते हुए बीसीबी ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया और खुद को उन टिप्पणियों से अलग कर लिया। बोर्ड के बयान में कहा गया है कि बोर्ड के एक सदस्य द्वारा हाल ही में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर अपना खेद दोहराता है। बीसीबी इन टिप्पणियों से हुई चिंता को स्वीकार करता है और प्रोफेशनलिज्म, क्रिकेटरों के प्रति सम्मान और क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने वाले मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता है।
48 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा
बोर्ड ने पुष्टि की कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी गई है। औपचारिक कार्यवाही जारी है। उन्हें एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और संबंधित व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
बहिष्कार की धमकी वापस लेने का आग्रह
बीसीबी ने जोर देते हुए कि कहा है कि नजमुल के आचरण को उचित प्रक्रिया के माध्यम से निपटाया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने खिलाड़ियों से बहिष्कार की धमकी वापस लेने का आग्रह किया है। बोर्ड ने कहा कि दृढ़ विश्वास है कि खिलाड़ी मुख्य हितधारक और बीपीएल और बोर्ड के तहत सभी क्रिकेट गतिविधियों जारी रखेंगे।


