धनबाद में ‘YADAV’ नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो जब्त:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था गाड़ी का वीडियो, पुलिस ने की कार्रवाई

धनबाद में ‘YADAV’ नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो जब्त:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था गाड़ी का वीडियो, पुलिस ने की कार्रवाई

धनबाद में नंबर प्लेट पर ‘YADAV 0304’ और पुलिस स्टिकर लगी एक काली स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई धनबाद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार को की। वाहन का एक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें यह स्कॉर्पियो धनबाद की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्राटे भर रही थी। गाड़ी मालिक द्वारा नंबर से छेड़छाड़ की बात सामने आई पुलिस ने इस वाहन को धनबाद के बरमसिया इलाके से जब्त किया। जांच में पता चला कि इसका मूल नंबर JH10CS 0304 है। धनबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिवाकर सी. द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो में नंबर प्लेट पर केवल अंतिम चार अंक दिखाई देने के कारण वाहन को ट्रेस करने में कुछ समय लगा। उन्होंने पुष्टि की कि प्रथम दृष्टया जांच में वाहन मालिक द्वारा फैशन के लिए नंबर से छेड़छाड़ की बात सामने आई है, जो मोटर वाहन अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है। डीटीओ ने आगे कहा कि नंबर प्लेट के उल्लंघन के साथ-साथ वाहन में पाए जाने वाले अन्य उल्लंघनों के लिए भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे सुरक्षा उल्लंघन की संभावना भी बताया और लोगों से अपील की कि वे मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन न करें और नियमों का पालन करते हुए ही वाहनों का उपयोग करें। मोटर वाहन अधिनियम के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने इस संबंध में बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पिछले वर्ष की कार्रवाई का भी जिक्र किया, जिसमें लगभग 1200 वाहनों के शीशों से काली फिल्म हटवाकर कार्रवाई की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *