जोधपुर में घी के बाद अब नकली बीड़ी की सप्लाई:जोधपुर में CST की कार्रवाई, 20 से अधिक कार्टून बीड़ी जब्त

जोधपुर में घी के बाद अब नकली बीड़ी की सप्लाई:जोधपुर में CST की कार्रवाई, 20 से अधिक कार्टून बीड़ी जब्त

जोधपुर शहर में घी के बाद अब ब्रांड के नाम से नकली बीड़ी की सप्लाई भी होने लगी है। इसी को लेकर कमिश्नरेट की विशेष टीम की ओर से देव नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम को नकली बीड़ी के कई बंडल नजर आए, जिन्हें जब्त किया गया। SI महावीर सिंह के अनुसार पूरी कार्रवाई मसूरिया क्षेत्र में की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने 20 से अधीन कार्टून बीड़ी के जब्त किए। मौके से पैकिंग मैटेरियल और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि देसाई कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से शिकायत दी गई थी। जिसमें बताया कि उनके कंपनी के नाम से बाजार में बनाकर नकली बीड़ी के बंडल बेचे जा रहे हैं। इसी के आधार पर टीम ने मसूरिया क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां एक मकान में नकली बीड़ी के बंडल और सामग्री जब्त की गई। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *